Featured Posts

Breaking

Tuesday, 28 April 2020

65 साल की महिला ने वृंदावन के अस्पताल में दम तोड़ा;

65 साल की महिला ने वृंदावन के अस्पताल में दम तोड़ा; 

दो देवरों के संक्रमित मिलने के बाद हुई थी क्वारैंटाइन

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में कोरोनावायरस से पहली मौत का मामला सामने आया है। यहां सोमवार को वृंदावन स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में एक 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी।

वह डायबिटीज रोगी थी। डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया था। हालांकि सोमवार को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि, मथुरा में अब तक कोरोना के 13 केस मिल चुके हैं। इनमें तीन की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

सोमवार की शाम शुगर बढ़ने से बिगड़ी थी सेहत

दरअसल, लाल दरवाजा निवासी जगदीश प्रसाद अग्रवाल की पत्नी आशा देवी पिछले काफी समय से हाईशुगर से पीड़ित थीं। अभी हाल ही में महिला के दो देवरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर उनके परिजनों सहित महिला को भी कृष्णा कुटीर में बने सेंटर में क्वारैंटाइन किया गया था। यहां महिला का शुगर लेवल बढ़ गया। जिस पर उन्हें मथुरा के अस्पताल में ले जाया गया।

लेकिन जिला प्रशासन के निर्देश पर उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किया गया। लेकिन यहां पर वेंटिलेटर की सुविधा न होने के कारण इलाज के दौरान उनकी सोमवार शाम करीब 7:30 बजे मौत हो गई। मृतक महिला की मंगलवार को कोविड-19 पॉजिटिव रिपोर्ट आयी।


प्रदेश में 1993 बीमार हुए

उत्तर प्रदेश के 60 जनपदों में अब तक कुल 1993 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इनमें 1089 लोग तब्लीगी जमात से सम्बंधित हैं। राज्य में कोरोना के 1565 एक्टिव केस हैं, यानी ये मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक कुल 34 मौतें हुईं हैं। जबकि 399 कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी पा चुके हैं।


65 साल की महिला ने वृंदावन के अस्पताल में दम तोड़ा;
प्रशासन महिला के शव का अंतिम संस्कार अपनी निगरानी में कराएगा।


source https://www.bhskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I