आगरा में 45 वर्षीय कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ा;
यहां होने वाली यह पांचवीं मौत, यूपी में अब तक 13 मौतें
उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। प्रदेश में गुरुवार को कोरोनावायरस के संक्रमण से 13वीं मौत हो गई है।अब तक मृतकों की संख्या के मामले में आगरा पांच के साथ शीर्ष पर है। आज ही 21 पॉजिटिव केस भी सामने आए हैं, इनमें 18 आगरा के ही हैं। इन बढ़ते पॉजिटिव केस के बड़े जिम्मेदार तब्लीगी जमात से लौटे लोग तथा उनके सम्पर्क में आने वाले लोग माने जा रहे हैं।
आगरा के सरोजिनी नायडू (एसएन) मेडिकल कॉलेज में भर्ती 45 वर्षीय कोरोनावायरस संक्रमित की गुरुवार को मृत्यु हो गई। वह गुर्दा रोगी था।
उसकी पांच अप्रैल को हाईवे के अस्पताल में डायलिसिस कराई गई थी। इसके बाद संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अब तक आगरा मे वायरस से पांच रोगियों की मृत्यु हो चुकी है।
पांच मृतकों में तीन महिलाएं शामिल
आगरा मेंअब तक पांच मृतकों में से तीन महिलाएं शामिल हैं। इससे पहले बुधवार देर रात 19 और नए केस सामने आए थे। गुरुवार सुबह तक आगरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढकर 167 पर पहुंच गई है। डीएम प्रभु नारायण सिंह ने कोरोना से पांचवीं पुष्टि कर दी है।लखनऊ में किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ने सुबह 929 सैंपल की जांच रिपोर्ट जारी की है। जिसमें 21 कोरोना पॉजिटिव हैं। इनमें 18 आगरा के हैं जबकि दो लखनऊ तथा एक उन्नाव के हैं। लखनऊ में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 89 पहुंच गई है। इनमें 70 लखनऊ के हैं जबकि 19 अन्य जिलों के तब्लीगी जमात से जुड़े लोग हैं।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment