Featured Posts

Breaking

Sunday, 12 April 2020

आगरा के 582 नमूनों में 12 लोग पाए गए कोराना पॉजिटिव;

आगरा के 582 नमूनों में 12 लोग पाए गए कोराना पॉजिटिव; 

हॉटस्पॉट के 29 इलाके पूरी तरह सील, 

संक्रमितों की संख्या 100 के पार

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण फैलता जा रहा है। इस बीच कोरोनावायरस के संक्रमण के सबसे अधिक मामले आगरा जिले में सामने आ रहे हैं जिससे यहां के हालात लगातार खराब हो रहे हैं।

 रविवार को 12 और नए मरीजों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी के साथ आगरा शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 104 हो गई है।

 सभी मरीजों को आइसोलेश वार्ड में भर्ती कराकर इलाज शुरू कर दिया गया है। 12 नए मरीजों की रिपोर्ट आने के बाद से प्रशासन की परेशानी और बढ़ गई है।

आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि केजीएमयू से रविवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 12 नए संक्रमण के मामले मिले हैं। इन सभी को क्वारैंटाइन कर उपचार किया जा रहा है। इनसे जुड़े लोगों को भी तलाशा जा रहा है।

उनके भी टेस्ट कराए जाएंगे। आगरा जिले से 582 नमूनों को जांच के लिए लखनऊ किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में भेजा गया था।

केजीएमयू के डॉक्टर सुधीर सिंह ने जानकारी देते हुए बता कि 582 नमूनों में से 12 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। 3 कोरोना पॉजिटिव आगरा जिला अस्पताल और 9 कोरोना पॉजिटिव मरीज सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज, आगरा में भर्ती हैं।

29 हॉटस्पॉट चिन्हित इलाकों मेंकम्पलीट लॉकडाउन

आगरा में सर्वाधिक संक्रमित मरीज मिले हैं जिसकी वजह से यहां सबसे ज्यादा 29 हॉटस्पॉट चिन्हित कर कम्पलीट लॉकडाउन कर दिया गया है। शनिवार को हॉटस्पॉट लिस्ट में कई पुराने इलाकों को हटाते हुए नए क्षेत्रों को जोड़ा गया था।

हॉटस्पॉट लिस्ट में 9 ऐसे क्षेत्र हैं जहां से तबलीगी जमात में शामिल हुए लोग मिले थे। फ़तेहपुर सीकरी का नायबांस इलाका भी हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किए गए हैं।

इस बीच रविवार सुबह तक यूपी में 464 हो गई है। यूपी स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस को लेकर नए आंकड़े जारी किए। अब तक 452 लोगों की जांच में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।

रविवार को उत्तर प्रदेश में कुल 12 नए केस मिले। 46337 लोगों को 28 दिन के ऑब्जरवेशन पर रखा गया हैं। यूपी के बस्ती, वाराणसी, मेरठ,आगरा, बुलंदशहर जिले में अब तक 1-1 की मौत हो चुकी है।

आगरा के 582 नमूनों में 12 लोग पाए गए कोराना पॉजिटिव;
आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि केजीएमयू से रविवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 12 नए संक्रमण के मामले मिले हैं। इन सभी को क्वारंटाइन कर उपचार किया जा रहा है। इनसे जुड़े लोगों को भी तलाशा जा रहा है।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I