Featured Posts

Breaking

Friday, 17 April 2020

तब्लीगी जमाती के संपर्क में आए कोरोना पॉजिटिव 57 वर्षीय बुजुर्ग की मौत,

तब्लीगी जमाती के संपर्क में आए कोरोना पॉजिटिव 57 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, 

5 दिन पहले अस्पताल में कराया गया था भर्ती

कोरोनावायरस का संक्रमण उप्र में तेजी से फैलता जा रहा है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 800 के आंकड़े को पार कर गई है।

इस बीच गुरुवार देर रात तब्लीगी जमाती के संपर्क में आने से कोरोना पॉजिटिव हुए एक व्यक्ति की देर रात मेडिकल अस्पताल में मौत हो गई। कोरोना पॉजिटिव की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

 जिस व्यक्ति की मौत हुई उसके परिवार के पांच अन्य लोग भी क्वारैंटाइन में है। जिस इलाके का यह व्यक्ति रहने वाला था उस पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। मेरठ जिले में किसी कोरोना पॉजिटिव की यह दूसरी मौत है।

गुरूवार की देर रात कोरोना पॉजिटिव की मौत हुई है। 57 वर्षीय बुजुर्ग को परिजनों ने तबियत खराब होने पर पांच दिन पहले मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां कोरोला जैसे लक्षण दिखायी देने पर उसकी जांच करायी गई। दो दिन पहले जांच में उसके पॉजिटिव आने के बाद उसका कोरोना आइसोलेशन वार्ड में इलाज शुरू कर दिया गया था। उसके परिवार के पांच सदस्यों को गुरूवार की सुबह क्वारैंटाइन कर दिया गया था।

कोरोना पॉजिटिव की मौत की पुष्टि जिला सर्विलांस अधिकारी डा. विश्वास चौधरी ने करते हुए बताया कि मृतक अहमदनगर जलीकोठी का रहने वाला था। यह व्यक्ति जमाती के संपर्क में आने से कोरोना पॉजिटिव हो गया था। उसका इलाज सही चल रहा था, उसे पहले से ही फेफड़ों की बीमारी भी थी। वहीं दूसरी ओर कोरोना पॉजिटिव की मौत के बाद अहमदनगर इलाके को सील कर दिया गया है।

मेरठ का सिपाही दिल्ली में निकला पॉजिटिव

वहीं दूसरी ओर मेरठ का रहने वाला दिल्ली पुलिस का एक सिपाही भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। मेरठ शहर के थाना टीपीनगर की सरस्वती विहार कालोनी में रहने वाला यह सिपाही मध्य दिल्ली के थाना चांदनी महल में तैनात है। वह दो दिन पहले ही मेरठ अपने परिवार के पास आया था।

दिल्ली में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वह वापस दिल्ली चला गया, वहां उसे मैक्स अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। उसके परिवार के दो सदस्यों पत्नी और बेटे को देर रात मेरठ के सुभारती अस्पताल में क्वारेंटाइन किया गया। बताया जा रहा है कि सिपाही ने दिल्ली में जमातियों को क्वारैंटाइन कराया था, संभवत: उनके संपर्क में आने से वह संक्रमित हुआ।


इससे पहले मेरठ में कोरोना संक्रमित 72 वर्षीय वृद्ध की मौत हो चुकी है। वृद्ध को संक्रमण उसके दामाद से हुआ था जो महाराष्ट्र के अमरावती से आया मेरठ अपनी ससुराल आया था। यह व्यक्ति मेरठ में सबसे पहले कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके संपर्क में आने से परिवार और रिश्तेदार 16 लोग संक्रमित हो गए थे।

तब्लीगी जमाती के संपर्क में आए कोरोना पॉजिटिव 57 वर्षीय बुजुर्ग की मौत,
गुरूवार की देर रात कोरोना पॉजिटिव की मौत हुई है। 57 वर्षीय बुजुर्ग को परिजनों ने तबियत खराब होने पर पांच दिन पहले मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां कोरोला जैसे लक्षण दिखायी देने पर उसकी जांच करायी गई। थी।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I