Featured Posts

Breaking

Friday, 17 April 2020

99 साल के टॉम ने 100 कदम चलकर 153 करोड़ रु. जुटाए,

99 साल के टॉम ने 100 कदम चलकर 153 करोड़ रु. जुटाए, 

दूसरे विश्व युद्ध में कैप्टन ने भारत और म्यांमार में भी काम किया था

इंग्लैंड एक पूर्व फुटबॉलर बॉबी मूर थे, जिन्होंने टीम को 1966 फुटबॉल वर्ल्ड कप जिताया था। दूसरे टॉम मूर हैं, जो दूसरे वर्ल्ड वॉर के नायक रहे हैं। वे 99 साल की उम्र में कोरोनावायरस (कोविड-19) को हराने के लिए आगे आए हैं।

उनके जज्बे के आगे युवा भी पस्त हैं। कोरोना को हराने की जिद लिए टॉम ने गॉर्डन में 100 कदम चलकर 16 मिलियन पाउंड (करीब 153 करोड़ रुपए) जुटाए हैं।

यह रुपए नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) फंड में जमा होगा। टॉम ने इंग्लैंड के बड़े खिलाड़ियों की चुनौती पर यह दौड़ पूरी की है।

टॉम 30 अप्रैल को ही 100 साल के होने वाले हैं। उन्होंने अपने सभी मेडल से सजी एक ब्लेजर पहनकर व्हीलचेयर की मदद से 100 कदम चले। इस दौरान उन्होंने 25 मीटर (82 फीट) की दूरी तय की। टॉम के साथ उनके परिवार के लोग भी थे।



टॉम को 1 लाख रुपए की ही उम्मीद थी

टॉम का लक्ष्य सिर्फ 1000 पाउंड (करीब 1 लाख रुपए) जुटाने का था, लेकिन उनके प्रशंसकों ने दिल खोलकर दान दिया। चुनौती पूरी करने के बाद टॉम ने कहा, ‘‘मुझे इतनी राशि जमा होने की उम्मीद बिल्कुल भी नहीं थी। आज मुझे गर्व हो रहा है। मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। उम्मीद है आपको भी बेहतर लग रहा होगा। यह संकट के बाद छट जाएंग और नया सूरज फिर उदय होगा।’’ प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन ने भी टॉम की तारीफ की।



बर्मा के नाम से भी फेमस हैं टॉम

टॉम दूसरे विश्व युद्ध में इंग्लैंड की सेना में भर्ती होने से पहले सिविल इंजीनियर थे। इसके बाद उन्हें कैप्टन बनाया गया। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान टॉम ने भारत और म्यांमार में भी काम किया था। उन्हें बर्मा के नाम से भी जाना जाता है।


99 साल के टॉम ने 100 कदम चलकर 153 करोड़ रु. जुटाए,
टॉम मूर ने अपने सभी मेडल से सजी एक ब्लेजर पहनकर व्हीलचेयर की मदद से 100 कदम चले। इस दौरान उन्होंने 25 मीटर (82 फीट) की दूरी तय की।

https://ift.tt/3cqWt7G

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I