Featured Posts

Breaking

Friday, 17 April 2020

9 दिन बाद दो मरीजों में मिले संदिग्ध लक्षण; दोंनो को क्वारैंटाइन किया गया,

9 दिन बाद दो मरीजों में मिले संदिग्ध लक्षण; दोंनो को क्वारैंटाइन किया गया, 

बेवजह घर से निकलने वालों पर पुलिस हुई सख्त

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। इस बीच वाराणसी में पिछले नौ दिनों में यहां कोई कोरोना वायरस से संक्रमित पॉजिटिव मरीज न मिलने से राहत थी।

लेकिन गुरुवार शाम को दो मरीजों में कोरोना संक्रमण के लक्षण सामने आए हैं। शहर में पांण्डे की हवेली में मिले दोनों मरीजों को क्वारैंटाइन कर दिया गया है।इस बीच पुलिस ने शुक्रवार सुबह कई इलाकों में बिना वजह टहलने निकले लोगों के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाया है।

डीएम कौशल राज ने बताया कि 2 मामलों में अभी केवल पहले टेस्ट में पॉजिटव रिपोर्ट आयी है।दूसरे राउंड की जांच अभी नहीं हुई है। कोई आधिकारिक सूचना बीएचयू से दूसरे टेस्ट के बाद कल दोपहर तक ही मिलेगी।

अभी उन्हें पॉजिटिव नहीं कहा जा सकता। कल कंफरमैट्री टेस्ट भी पॉजिटिव निकला तो सही समय पर जानकारी दी जाएगी। वाराणसी के 4 हॉट स्पॉट्स के चारो तरफ आज के शासनादेश के अनुसार बफर जोन बनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि गंगापुर पूरी टाउन एरिया 1 वार्ड को छोड़ कर हॉटस्पॉट और बफर जोन पहले से ही है।मदनपुरा, बजरडीहा, लोहता में बफर जोन बनाया जा रहा है ताकि संक्रमण बाहर न फैले।इनमे भी हॉट स्पॉट वाले ही प्रतिबंध लागू होंगे।

आज रात से ये बफर जोन चालू हो जाएंगे।बफर जोन में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुबह शाम एक एक घंटे विशेष ठेलों व वाहनों से कराई जाएगी। इसके लिए अधिकारियों व पुलिस की और ड्यूटी लगाई जा रही हैं। साथ कि स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त टीम स्क्रीनिंग और सैंपलिंग के लिए लगाई जा रही है।

बेवजह मॉर्निंग वाक पर निकले लोगों को पुलिस ने दी चेतावनी

मिंट हाउस पर खुद प्रभारी अश्वनी चतुर्वेदी नदेसर चौकी प्रभारी अशोक कुमार, एस आई अजय पाल कांस्टेबल बलवीर प्रेमचंद सहित अपनी पूरी टीम के साथ पासधारकों के वाहन की भी कड़ाई से चेकिंग कर बाहर निकलने की जायज वजह जानने पर ही छोड़ा गया।

अनावश्यक निकलने वालों के वाहनों का चालान कर उन्हें वाहन समेत पैदल रवाना किया गया। वहीं फुलवरिया चौकी प्रभारी अजीत पासवान ने तड़के छावनी क्षेत्र में लॉक डाऊन के बावजूद मॉर्निंग वॉक करने वालों को पुनः चेताया और अगली बार दिखने पर कार्यवाही के लिये तैयार रहने को कहा गया।

9 दिन बाद दो मरीजों में मिले संदिग्ध लक्षण; दोंनो को क्वारैंटाइन किया गया,
गुरुवार शाम को दो मरीजों में कोरोना संक्रमण के लक्षण सामने आए हैं। पाण्डे की हवेली में मिले दोनों मरीजों को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। इस बीच पुलिस ने शुक्रवार सुबह कई इलाकों में बिना वजह टहलने निकले लोगों के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाया है।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I