Featured Posts

Breaking

Wednesday, 22 April 2020

कोविड-19मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद अब नोएडा- दिल्ली बार्डर को सील किया गया,

कोविड-19मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद अब नोएडा- दिल्ली बार्डर को सील किया गया, 

केवल जरूरी लोगों को ही प्रवेश की मिलेगी इजाजत

नोएडा में कोरोना के मामले रुकते नहीं दिख रहे। दिल्ली में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

दिल्ली से सटा गौतमबुद्धनगर जिला भी हॉटस्पॉट जोन की श्रेणी में आता है। ऐसे में संक्रमण फैलने के खतरे को देखते हुए गौतमबुद्धनगर प्रशासन ने दिल्ली से लगी सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया है।

केवल मीडियाकर्मियों, डॉक्टरों, सैनिटाइजेशन के काम में शामिल लोगों और फल-सब्जी ले जाने वाले वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति मिलेगी। ऐसे लोग जिनके पास प्रशासन द्वारा जारी किए गए पास हैं, उन्हें भी अनुमति मिलेगी।

इसपर अब डीएम सुहास एलवाई ने सख्त आदेश देते हुए बॉर्डर को सील कर दिया। गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या मंगलवार तक 102 पहुंच गई थी। इसमें से 43 ठीक हो चुके हैं। डीएम ने बताया था कि नए केसों में से कुछ का दिल्ली लिंक मिला, इसलिए दिल्ली से आवाजाही बंद रहेगी। बुधवार सुबह नोएडा बॉर्डर पर ऐसी ही सख्ती देखने को मिली। पुलिस बिना चेकिंग के किसी वाहन को वहां से निकलने नहीं दे रही थी।

बिना आईडी के नहीं मिल रही प्रवेश की इजाजत

नोएडा पुलिस सुबह से ही दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सख्त दिखी। पुलिस इस बात का पूरा ख्याल रख रही थी कि बिना आईडी चेकिंग एक भी वाहन बॉर्डर पार न जाए। दिल्ली से नोएडा की तरफ अब सिर्फ वही लोग जा सकते हैं जिनके पास पास होगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मीडिया कर्मी, डॉक्टर, सफाई कर्मचारी, फल-फ्रूट ले जा रहे वाहनों को नोएडा में सख्त लॉकडाउन के दौरान मेडिकल सेवाओं को छूट है। जैसे ऐंबुलेंस आ सकती है। इमर्जेंसी की स्थिति में नहीं रोका जाएगा।

कोविड-19मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद अब नोएडा- दिल्ली बार्डर को सील किया गया,
बुधवार सुबह से ही दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सख्त दिखी। पुलिस इस बात का पूरा ख्याल रख रही थी कि बिना आईडी चेकिंग एक भी वाहन बॉर्डर पार न जाए। दिल्ली से नोएडा की तरफ अब सिर्फ वही लोग जा सकते हैं जिनके पास पास होगा।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I