Featured Posts

Breaking

Tuesday, 21 April 2020

टूरिस्ट वीजा के नाम पर तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले 16 विदेशी समेत 30 गिरफ्तार,

टूरिस्ट वीजा के नाम पर तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले 16 विदेशी समेत 30 गिरफ्तार, 

सभी को करेली में क्वारैंटाइन किया गया

कोरोनावायरस को फैलते संक्रमण को देखते हुए यूपी पुलिस अब और सख्त हो गई है। इसी बीच प्रयागराज में पुलिस ने विदेशी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 16 विदेशी नागरिकों समेत 30 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

इनमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और दो मस्जिदों के मौलाना व अन्य लोगों को विदेशी नागरिकों को शरण देने, साक्ष्य छिपाने और महामारी अधिनियम के तहत आरोपी बनाया गया है।

मंगलवार को पुलिस इन्हें रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में पेश करेगी। सभी करेली के एक गेस्ट हाउस में क्वारैंटाइन किए गए हैं।

अधिकारियों काकहना है कि दिल्ली में तब्लीगी जमात में शामिल हुए थाईलैंड और इंडोनेशिया के नागरिक टूरिस्ट वीजा पर यहां आए थे। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद पुलिस को सूचना दिए बगैर वे इधर-उधर ठहर गए। इंडोनेशिया के सात लोग अब्दुल्लाह मस्जिद में ठहरे।

पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी। 31 मार्च को पुलिस ने सातों विदेशियों को मस्जिद से निकाल कर क्वारैंटाइनकिया गया है। करेली की हेरा मस्जिद में थाईलैंड के नौ नागरिक ठहरे थे।

सोमवार देर रात में की गई गिरफ्तारी

एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि एक इंडोनेशियाई नागरिक कोरोना पॉजिटिव मिला था, जो अब ठीक हो चुका है। इनके खिलाफ फॉरेनर्स एक्ट और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था। सोमवार रात शाहगंज पुलिस ने इंडोनेशिया के सात नागरिकों समेत कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें अब्दुल्लाह मस्जिद के मुतवल्ली व अन्य लोग शामिल हैं।

वहीं, करेली पुलिस ने थाईलैंड के नौ नागरिक समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर को भी गिरफ्तार किया गया है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने इंडोनेशियाई नागरिकों को मस्जिद में ठहरवाया।

टूरिस्ट वीजा के नाम पर तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले 16 विदेशी समेत 30 गिरफ्तार,
पुलिस ने प्रयागराज में टूरिस्ट वीजा के नाम पर विदेश से आए 16 नागरिकों को पकड़ा है। आरोप है कि ये लोग कोरोना संक्रमण फैलने के बाद पुलिस को अपने ठहरने की सूचना नहीं दी।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I