शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या पहुंची 295;
आज एक साथ 28 नए मामले सामने आए
उत्तर प्रदेश में कोरानावायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। यूपी में आगरा में अब तक सबसे अधिक 295 मरीज सामने आ चुके हैं।मंगलवार को भी यहां 28 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। आगरा में अप्रैल में एक भी दिन ऐसा नहीं गया है, जब नए मरीज न मिले हों। जबकि मार्च के 31 दिनों में सिर्फ आठ मरीज मिले थे।
प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले जिले में अब तक 267 मरीज मिल चुके थे जिनमें 229 मामले सक्रिय हैं। अब तक 26 लोग ठीक हो गए हैं, जबकि छह मरीजों की मौत हो चुकी है।संक्रमितों में सबसे ज्यादा जमाती और इनके संपर्क में आए लोग हैं। इनकी संख्या 93 है। इनसे जुड़े 400 से ज्यादा लोगों को क्वारैंटाइन में रखा गया है। इसके बाद पारस अस्पताल से संक्रमित की संख्या 80 पहुंच गई है
आगरा मेंनए मरीज सामने आने के बाद हॉटस्पॉट की संख्या भी बढ़ती जा रही है। अब 86 हॉटस्पॉट क्षेत्र हो गए। 30 हॉटस्पॉट सोमवार को नए बनाए गए। इन इलाकों में फायर सर्विस टीमों ने सैनिटाइजेशन किया गया है।
source https://www.bhaskar.com/local

No comments:
Post a Comment