अब तक 1192 संक्रमित, इसमें 1034 मामले एक्टिव; 52 जिलों में फैला कोरोना का संक्रमण,
14 नई टेस्ट लैब खुलेंगी
कोरोनावायरस का संक्रमण यूपी में तेजी से फैलता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसारकेजीएमयू ने मंगलवार सुबह 8 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि की है।इसमें मेरठ में तीन, लखनऊ में दो और एक मरीज आगरा के हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर1192 तक पहुंच गई है।इसमें जमाती और उनके संपर्क में आए 820 लोग शामिल हैं।
राज्य में एक्टिव केस कीसंख्या 1034 हो गई है।इससे पहले सोमवार शाम तक 86 नए मरीज प्रदेश में अलग-अलग जिलों में पाए गए थे। 52 जनपदों में पांव पसार चुका कोरोना से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है।
इस बीच, सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोरोना के संदिग्ध मरीजों की अनिवार्य रूप से जांच कराई जाए। पूल टेस्टिंग को प्रोत्साहित किया जाए। अधिक से अधिक लोगों को ट्रैक करते हुए उनकी पूल टेस्टिंग की जाए।
संक्रमण के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए प्रदेश के 14 राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नई लैब खोलने की शासन ने अनुमति दे दी है। ये लैब राजकीय मेडीकल कॉलेज अंबेडकर नगर, आजमगढ़, सहारनपुर, बांदा, अयोध्या, बस्ती,बहराइच, फिरोजाबाद, सहारनपुर, जालौन, बदायूं, कन्नौज, गवर्मेंट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडीकल साइंस ग्रेटर नोएडा, सुपर स्पेशियलिटी पीडियाट्रिक हॉस्पिटल एंड पीजी ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट नोयडा में खुलेंगी।
आठ जिले कोरोना मुक्त हुए,10 हजार लोग क्वारैंटाइन
प्रदेश के 52 में से 8 जनपद कोरोना मुक्त हुए हैं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हाथरस, बरेली, महराजगंज, बाराबंकी और प्रयागराज के कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं।वर्तमान में इन जनपदों में एक भी कोरोना पेशेंट नहीं हैं। प्रदेश में 89,032 लोगों ने सर्विलांस की 28 दिन की समय सीमा पूरी की हैं। प्रदेश में कुल 39,316 पैसेंजर्स को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 10,800 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन में रखा गया है।18 की मौत,अब तक प्रदेश में 140 मरीजडिस्चार्ज किए गए
आगरा से 18, लखनऊ से 9, गाजियाबाद से 13, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) से 43, लखीमपुर-खीरी से 4, कानपुर नगर से 1, पीलीभीत से 2, मोरादाबाद से 1, वाराणसी से 2, शामली से 2, जौनपुर से 1, मेरठ से 17, बरेली से 6, बुलन्दशहर से 2, फ़िरोज़ाबाद से 3, प्रतापगढ़ से 3, शाहजहांपुर से 1, महराजगंज से 6, हाँथरस से 4, बाराबंकी से 1 व प्रयागराज से 1 कोरोना मरीज कोडिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना से कुल 18 मौतें हुईं हैं। बस्ती, वाराणसी, बुलन्दशहर, कानपुर, लखनऊ व फिरोजाबाद में 1-1, मुरादाबाद में 3, मेरठ में 3 व आगरा में कोरोना से अब तक कुल 6 मौतें हुईं हैं।किस जिले में कितने संक्रमित
अभी तक उत्तरप्रदेश के आगरा में 242, लखनऊ में 169, गाजियाबाद में 46, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 100, लखीमपुर खीरी में 4, कानपुर नगर में 60, पीलीभीत में 2, मुरादाबाद में 58, वाराणसी में 14, शामली में 26, जौनपुर में 5, बागपत में 15, मेरठ में 78, बरेली में 6, बुलन्दशहर में 18, बस्ती में 19, हापुड़ में 17, गाजीपुर में 6, आज़मगढ़ में 7, फिरोजाबाद में 58, हरदोई में 2, प्रतापगढ़ में 6, सहारनपुर में 72 व शाहजहांपुर में 1, बाँदा में 2, महराजगंज में 6, हाँथरस में 4, मिर्जापुर में 3, रायबरेली में 2, औरैय्या में 7, बाराबंकी में 1, कौशाम्बी में 2, बिजनौर में 26, सीतापुर में 17, प्रयागराज में 1, मथुरा में 6 व बदायूँ में 13, रामपुर में 15, मुजफ्फरनगर में 5, अमरोहा में 17, भदोहीं में 1, कासगंज में 3 व इटावा में 3, संभल में 7, उन्नाव में 1, कन्नौज में 6, संतकबीरनगर में 1, मैनपुरी में 4, गोंडा में 1, मऊ में 1, एटा में 3 व सुल्तानपुर में भी 1 पेशेंट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment