Featured Posts

Breaking

Wednesday, 25 March 2020

स्कूल-कॉलेज बंद हुए तो बच्चों ने खेल-खेल में कोरोना से बचाव का दिया संदेश,

स्कूल-कॉलेज बंद हुए तो बच्चों ने खेल-खेल में कोरोना से बचाव का दिया संदेश

बोले- लोगों की नासमझी से बड़ा नुकसान होगा

देश व उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से 21 दिनों तक घरों में रहने की अपील की है। लॉकडाउन के चलते स्कूल-कॉलेज बंद हैं। लोग अपने घरों में कैद हैं। लेकिन तमाम लोग इमरजेंसी का बहाना बनाकर रोड पर निकल रहे हैं,

जो समाज के लिए मुसीबत का सबब बन सकते हैं। ऐसे में बलिया में बच्चों ने जागरुकता मुहिम शुरू की है। बच्चों ने खेल-खेल में लोगों को घरों में रहने का संदेश दिया। कहा- कोरोना से बचना है तो घर में रहना ही होगा।



बलिया के रहने वाले एक परिवार के पांच बच्चों ने कोरोना नाटक का मंचन किया। अभिषेक चतुर्वेदी ने कोरोना वायरस की भूमिका निभाई। जिसमें उसने घर के बाहर घूम रहे दो बच्चों को पकड़कर संक्रमित करने की कोशिश की। पास ही खड़ी दो बच्चियों ने कोरोना से सवाल किया कि क्या तुम मुझे भी संक्रमित करोगे तो कोरोना की भूमिका में अभिषेक ने जवाब दिया कि नहीं।

कारण वे लोग घर में थे। कोरोना ने कहा- मैं उन्हीं को पकड़ता हूं जो घर के बाहर होते हैं। कोरोना ने बीमारी से बचाव का तरीका भी बताया और अपने गुस्से का इजहार किया

युतिका ने कहा- देश के प्रधानमंत्री मोदी से लेकर सिस्टम तक यही गुहार लगा रहा है कि कोरोना से बचना है तो लॉकडाउन के नियमों का पालन करिए। सैर सपाटा और मौज मस्ती के लिए लोग सडकों पर लाकडाउन का नियम तोड़ते नजर आ रहे हैं। जिससे कोरोना के फैलने का खतरा बढ़ गया है। अभिक चतुर्वेदी ने कहा- लोगों की नासमझी से देश को बड़ा नुकसान हो सकता है।

स्कूल-कॉलेज बंद हुए तो बच्चों ने खेल-खेल में कोरोना से बचाव का दिया संदेश,
कोरोना से बचाव का खेल खेलकर जागरुकता का संदेश देते बच्चे।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I