भाजपा नेता ने लगाया पोस्टर: लिखा- कोरोनावायरस खत्म होने तक कोई उनके घर में प्रवेश न करे,
सलामत रहे तो फिर मिलेंगे
उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण फैलता जा रहा है। इसे रोकेने के लिए सरकार की तरफ से हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। इस बीच कोरोनावायरस से बचने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है।वहीं अभी कुछ लोग लॉक डाउन के बावजूद अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में भाजपा नेता ने अपने घर आने वाले लोगों से परेशान होकर पोस्टर लगा दिया है और लिख दिया कि कोरोनावायरस खत्म होने तक कोई उनके घर में प्रवेश न करे। सलामत रहे तो फिर मिल लेंगे।
इंदरपाल बजरंगी का कहना है कि पूरा देश लॉक डाउन है लेकिन उनके गांव के लोग लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। गांव के लोग एक दूसरे से मिल रहे हैं अपना अधिकतर समय घर के बाहर बीता रहे हैं। उनके घर पर भी लोग उनसे मिलने आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से मना भी किया लेकिन लोग मान नहीं रहे हैं।
भाजपा नेता का कहना है कि जब लोग नहीं माने तो मजबूरन उन्हें अपने घर के बार पोस्टर लगाना पढ़ा और अपने घर के दरवाजे अंदर से बंद करने पड़े। पोस्टर पर इंद्रपाल बजरंगी ने लिखा कि जब तक कोरोना वायरस खत्म नहीं होता तब तक कोई उनके घर में प्रवेश न करे। सलामत रहे तो फिर मिल लेंगे।
भाजपा नेता का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल
भाजपा ने अपना यह पोस्टर सोशल मीडिया पर भी वायरल किया है। जिला महामंत्री इंद्रपाल बजरंगी का कहना है कि अभी लोग इस महामारी को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री की अपील भी कुछ लोग नहीं मान रहे हैं। विदेशों में इस महामारी से जो हाल है वह किसी से छिपा नहीं है उसके बावजूद भी लोग लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे हैं।कहा कि 21 दिन अधिक दिन नहीं है, यदि हम घर में रहकर अपने और अपने परिवार को सुरक्षित रख सके तो इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment