गोरखपुर में युवक ने संक्रमण से मौत की फर्जी पाेस्ट की;
पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृहजनपद में एक युवक को कोरोना वायरस के संक्रमण से जुड़ी एक पोस्ट करना भारी पड़ा है।युवक ने गोरखनाथ अस्पताल में कोरोना संक्रमण से एक शख्स की मौत का वीडियो पोस्ट किया। जिसमें लिखा कि, अभी-अभी गोरखनाथ अस्पताल में कोरोना का मरीज मरा।
पुलिस की जांच में मामला अपुष्ट पाया गया तो उस पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
गोरखपुर में जनता कर्फ्यू के दौरान जन्मी बच्ची का नाम कोरोना रखा, परिजन बोले- ये हमें सफाई के लिए प्रेरित करेगी
आईटी एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा
गोरखनाथ थाना प्रभारी प्रविंद कुमार राय ने बताया कि, सोशल मीडिया पर सुल्तान सिद्दीकी नाम के शख्स ने टि्वटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि, गोरखपुर शहर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र का पहला मरीज कोरोना वायरस से गोरखनाथ हास्पिटल में मरा।इस सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने गोरखनाथ अस्पताल से संपर्क साधकर जानकारी ली गई तो मामला झूठा निकला। इस मामले में थाना प्रभारी ने युवक पर आईपीसी की धारा 469 व 66 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है।
धारा 144 के उलंघन में 5 गिरफ्तार
तिवारीपुर पुलिस ने धारा 144 और आईपीसी की धारा 270 के उलंघन करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल,लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन ने लोगों को रोजमर्रा के सामानों की खरीद के लिए सुबह 5:30 बजे से 9:30 बजे तक की छूट दी है।खाने पीने के सामान के साथ दवे की दुकान भी खुल सकती हैं। इसके अलावा किसी प्रकार की दुकान को खोलने पर पूरी तरीके से पाबंदी है।लेकिन रतन यादव, शिवा जी गुप्ता, देवेंद्र कुमार सैनी और श्याम कुमार चौरसिया ने पान की दुकान खोली और वहां पर भीड़ लग गई।
तिवारीपुर थाना अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि, इन सभी पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
source https://www.bhaskar

No comments:
Post a Comment