सीएए के विरोध के बीच एनपीआर का नोटिफिकेशन जारी;
1 अप्रैल से 30 सितंबर तक होगी जनगणना
सीएए, एनआरसी और एनपीआर को लेकर जारी विरोध के बीच एक अप्रैल से जनगणना का पहला चरण शुरू हो रहा है।उत्तरप्रदेश सरकार ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।इस बार जनगणना में हाउसलिस्टिंग भी की जाएगी। यानी घर के सदस्यों की संख्या के साथ देशभर में मौजूद घरों के विवरण को भी दर्ज किया जाएगा। परिवार के मुखिया का मोबाइल नंबर, शौचालयों से संबंधित जानकारी, टीवी, इंटरनेट, वाहन, पेयजल स्रोत सहित 31 सवालपूछे जाएंगे।
18 साल में बदली 36 जातियों की श्रेणी, आरक्षण फॉर्मूला वही; आबादी के अनुसार आरक्षण कोटा के लिए जातीय जनगणना जरूरी
अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि मोबाइल नंबर सिर्फ जनगणना के मकसद से ही पूछा जाएगा और उसका इस्तेमाल किसी और प्रयोजन के लिए नहीं किया जाएगा।
जनगणना निदेशालय से मिली जानकारी के अनुसार इस बार जनगणना दो चरणों में पूरी करवाई जाएगी। जनगणना पहले चरण में साल 2020 में अप्रैल माह से लेकर सितम्बर माह तक चलेगी और इस चरण में मकानों की सूचीकरण का भी कार्य किया जाएगा
और जनगणना दूसरे चरण में 9 फरवरी 2021 से 28 फरवरी के बीच होगी। जब वास्तविक जनगणना की जाएगी तब 1 मार्च से 5 मार्च 2021 के बीच रिवीजनल राउन्ड होगा।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment