Featured Posts

Breaking

Thursday, 5 March 2020

तेज हवाओं के साथ कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे;

तेज हवाओं के साथ कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे; 

7 मार्च तक रुक-रुक बारिश का अनुमान

 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार दो बजे करीब अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ साथ बड़े बडे ओले भी गिरने लगे।

अचानक शुरू हुई बारिश और ओलावृष्टि से सड़क पर चल रहे लोगों को बचने का भी मौका नहीं मिला। जैसे तैसे लोगों ने पेड़ों और दुकानों के शेड के नीचे छिपकर ओलों से राहत पाई। लगभग 15 से 20 मिनट तक ओले गिरे जिसकी वजह से ट्रैफिक की रफ्तार भी थम गई।


भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल बारिश के कारण रद्द, टीम इंडिया पहली बार फाइनल में, 8 मार्च को खिताबी मुकाबला



मौसम विभाग के अनुसार बारिश का यह सिलसिला सात मार्च तक जारी रहेगा। आठ और नौ मार्च को मौसम ठीक रहेगा लेकिन 10 मार्च को फिर बदली और बारिश के आसार हैं। होली के दिन भी इस बार फुहारें भिगो सकती हैं। मौसम में यह उठा-पटक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो रही है। पहाड़ी इलाकों में जहां बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदानी इलाकों में भी बारिश हो रही है।

बुधवार को सुबह से बादलों की आवाजाही लगी थी। दिन ढलते-ढलते आसमान को बादलों ने घेर लिया। तेज हवा के साथ कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने लगी। अमौसी, आशियाना के आसपास कई स्थानों पर ओले भी गिरे। कानपुर में भी तेज बारिश के साथ ओले गिरे। यहां 14.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

इसके अलावा झांसी, मेरठ, उरई, हमीरपुर में भी बारिश हुई। बुधवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वातावरण में नमी 94 फीसद रही।

तेज हवाओं के साथ कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे;
लखनऊ में ओले गिरने के बाद झंडी पार्क का नजारा
सड़कों पर भी दिखे बडे बडे ओले
बारिश के दौरान पड़े ओले


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I