Featured Posts

Breaking

Thursday, 5 March 2020

ड्यूटी के दौरान ट्रक से कुचलकर हेड कांस्टेबल की मौत; सीएम योगी ने जताया दुख,

ड्यूटी के दौरान ट्रक से कुचलकर हेड कांस्टेबल की मौत; सीएम योगी ने जताया दुख, 

25 लाख की आर्थिक सहायता दी

 जिले में गुरुवार सुबह यूपी 112 हेल्पलाइन में तैनात हेड कांस्टेबल की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। कांस्टेबल बकेवर थाना क्षेत्र के नानामऊ के पास मवेशियों से लदे ट्रक को अपनी सुपुर्दगी में लेने जा रहा था।

कांस्टेबल की मौत से पुलिस महकमे में शोक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांस्टेबल की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।



मवेशी लदा ट्रक घाटमपुर से तेज गति से फतेहपुर की ओर आ रहा था। घाटमपुर में कानपुर के वाणिज्यकर अधिकारी द्वारा चेकिंग के दौरान ट्रक वहां से फरार हो गया। जांच टीम ने ट्रक का पीछा कर बकेवर थाना क्षेत्र में पकड़ लिया। लेकिन, ड्राइवर और क्लीनर ट्रक छोड़कर भाग निकले। इसकी सूचना वाणिज्यकर अधिकारी द्वारा यूपी 112 को दी गई।

मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल जगरूपप्रसाद (51) ट्रक का नंबर पढ़ रहे थे। अन्य पुलिसकर्मी मवेशियों को कब्जे में ले रहे थे। तभी गिट्टी लदे ट्रक ने जगरूप को कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।ट्रक ड्राइवर व क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया गया है।जगरूप प्रयागराज के सोरांव थाना इलाके राजापुर मलोवा गांव के रहने वाले थे। मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है। उनके 4 पुत्र हैं।

ड्यूटी के दौरान ट्रक से कुचलकर हेड कांस्टेबल की मौत; सीएम योगी ने जताया दुख,
हेड कांस्टेबल जगरुप प्रसाद। -फाइल


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I