कोरोनावायरस से बचाव के लिए समाजसेवियों ने रेलवे कर्मियों व कुलियों को बांटे मास्क,
बताया- कैसे रहें सुरक्षित
कोरोनावायरस के इलाज की अभी कोई दवा नहीं तैयार हुई है। इससे बचाव का सबसे सुरक्षित तरीका जागरुकता व व्यक्तिगत स्वच्छता है। इसी संदेश के साथ गुरुवार को कानपुर में समाजसेवियों ने रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों व कुलियों को मास्क बांटे। लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए तरीके बताए गए।कोरोनावायरस के ये लक्षण दिखे तो तुरंत कराएं इलाज
सिरदर्द, खांसी, सांस लेने में परेशानी, मांसपेशियों में दर्द, संक्रमण होने पर बुखार और थकान का लक्षण दिखे तो तत्काल डॉक्टर को दिखाना चाहिए। संक्रमण होने पर पहले बुखार होता है। फिर सूखी खांसी आती है। एक हफ्ते बाद सांस लेने में परेशानी होने लगती है। हालांकि, इन लक्षणों का मतलब ये नहीं है कि आपको कोरोना वायरस का संक्रमण है। वायरल बुखार होने पर भी ये लक्षण दिख सकते हैं।ऐसे करें बचाव, रखें सफाई
- हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोएं या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
- खांसते व छींकते समय डिस्पोजेबल टिशू का इस्तेमाल करें।
- इस्तेमाल किए गए टिशू को फेंके इसके बाद हाथ धो लें।
- टिशू नहीं है तो छींकते व खांसते समय अपने बाजू का इस्तेमाल करें।
- बिना हाथ धोए अपनी आंखों, नाक व मुंह को न छुएं।
- जो बीमार हैं, उनके संपर्क में न आने की पूरी कोशिश करें
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment