Featured Posts

Breaking

Thursday, 5 March 2020

गुलाबी गैंग की बुंदेलखंड कमांडर के साथ रेलवे कर्मियों ने की अभद्रता, बेटे से मारपीट,

गुलाबी गैंग की बुंदेलखंड कमांडर के साथ रेलवे कर्मियों ने की अभद्रता, बेटे से मारपीट, 

पुलिस ने दो पर दर्ज किया केस

रेलवे स्टेशन पर गुलाबी गैंग की बुंदेलखंड कमांडर व उनके बेटे के साथ रेलवे कर्मियों के द्वारा अभद्रता करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि, टिकट खिड़की पर बैठे दो कर्मियों ने कमांडर के बेटे के साथ मारपीट की। जीआरपी ने दोनों आरोपी कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।



शहर कोतवाली के कस्बाथाई मोहल्ले में रहने वाली गुलाबी गैंग की कमांडर फरीदा बेगम बुधवार सुबह महोबा रेलवे स्टेशन पहुंची थी। आरोप है कि, दिव्यांग कोटे से टिकट लेने के दौरान ड्यूटी पर तैनात रेल कर्मियों द्वारा उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।

साथ में मौजूद बेटे द्वारा इस बात का विरोध किया गया तो टिकट खिड़की के बैठे दोनों कर्मचारियों द्वारा उसके साथ न केवल मारपीट की गई बल्कि बेटे को टिकट काउंटर के कमरे में ले जाकर उसके साथ अभद्रता की गई।

पीड़िता ने कहा- कर्मचारियों ने जबरन मोबाइल छीन कर वीडियो डिलीट कर दिया। उन्होंने रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने में आरोपी रेल कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर दो कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी रेलवे कर्मचारी एसपी लाल ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

गुलाबी गैंग की बुंदेलखंड कमांडर के साथ रेलवे कर्मियों ने की अभद्रता, बेटे से मारपीट,
पीड़ित ने जीआरपी को दी तहरीर।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I