स्वास्थ्य कर्मियों से डरे चीनी नागरिक ने खुद को फ्लैट में किया कैद,
पुलिस वाले पहुंचे तो बोला- गो फ्राम हियर
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बीटा दो कोतवाली क्षेत्र स्थित एटीएस पैरा डिस्को सोसाइटी में किराए के फ्लैट में रहने वाले चीन के संदिग्ध कोरोनावायरस के मरीज ने खुद को फ्लैट में बंद कर लिया है।पुलिस और मेडिकल टीम मौजूद है। सिक्योरिटी ऑफिसर सत्येंद्र ने कहा- यहां कुछ चीनी नागरिक रहते हैं। पुलिस को फोन गया था कि उनमें किसी को कोरोना है। वो सामने नहीं आ रहा है, डरा हुआ है। कह रहा है मैं किसी से बात नहीं करूंगा। वहीं, गौतमबुद्धनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनुराग भार्गव ने कहा- चीनी नागरिक की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई। करीब एक घंटे बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन इसके बाद भी चीनी नागरिक ने दरवाजा नहीं खोला। जानकारी के अनुसार, चीनी नागरिक एक मोबाइल कंपनी का अधिकारी है।
source https://www.bhaskar.com


No comments:
Post a Comment