Featured Posts

Breaking

Thursday, 16 January 2020

भाजपा नेता विनय कटियार ने कहा- मुसलमानों के लिए बहुत से देश हैं,

भाजपा नेता विनय कटियार ने कहा- मुसलमानों के लिए बहुत से देश हैं, 

हिन्दुओं के लिए सिर्फ भारत है

भाजपा नेता विनय कटियार ने कहा- मुसलमानों के लिए बहुत से देश हैं,

भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व राज्यसभा सभा सांसद विनय कटियार ने कहा है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत देश के किसी भी मुसलमान को देश छोड़ने की नोटिस नहीं दी गई हैक्योंकि यह नागरिकता देने वाला कानून है, छीनने वाला कानून नहीं है।

 इसी दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमानों के लिए तो उनके अपने देश हैं मगर हिन्दुओं के लिए सिर्फ हिंदुस्तान ही है।

कटियार ने कहा कि जिन लोगों को धार्मिक आधार पर प्रताड़ना के शिकार होने पर नागरिकता दी जानी है, उनके लिए कोई और देश नहीं है। राम मन्दिर निर्माण में देरी होने के सवाल पर विनय कटियार ने कहा कि निर्माण में समय लगता है और विध्वंस में कुछ घण्टे और मिनट लगते हैं। जल्द ही राम मन्दिर का निर्माण भी शुरू हो जाएगा।

भाजपा नेता रामसजीवन वर्मा के घर आयोजित एक समारोह में भाग लेने ले लिए बुधवार देर शाम पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को अगर धार्मिक आधार पर पाकिस्तान में, बांग्लादेश देश में या अफगानिस्तान में सताया जाता है तो वहां उनका अपना कानून है। उनकी रक्षा की जाएगी। उन्हें नागरिकता दी जाएगी। इसमें कहां आपत्ति है।

रोहिंग्या शरणार्थियों को वापस जाना ही होगा

कटियार ने कहा कि अब हम रोहिंग्या को तो नागरिकता देने वाले हैं नही उन्हें अपने देश वापस जाना ही होगा। भारत में रह रहे मुसलमानों को कोई नोटिस तो मिला नहीं है फिर किस बात का बवाल है। नागरिकता संशोधन कानून पर जो लोग बवाल मचा रहे हैं, ऐसा लगता है कि वह देश के साथ रहना नहीं चाहते।


सरयू से ही अयोध्या की पहचान है

घाघरा नदी का नाम सरयू नदी किये जाने पर विनय कटियार ने कहा कि इसका कारण इसकी धार्मिक पहचान बनाये रखना है। जिस तरह गंगा जी को औऱ यमुना जी को पवित्र माना जाता है ठीक उसी प्रकार सरयू जी को भी पवित्र माना जाता है। उससे अयोध्या की पहचान है। सरकार ने इसका नाम बदल कर बहुत ही अच्छा काम किया है।

भाजपा नेता विनय कटियार (फाइल फोटो)


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I