Featured Posts

Breaking

Sunday, 8 March 2020

शादी की सालगिरह के दिन पत्नी और बेटे की हत्या कर पति ने फांसी लगाई,

शादी की सालगिरह के दिन पत्नी और बेटे की हत्या कर पति ने फांसी लगाई, 

7 पेज के सुसाइड नोट में लिखा- कर्ज से परेशान था

लखनऊ के आशियाना में कर्ज में डूबे एक व्यवसायी ने अपनी शादी की सालगिरह पर पत्नी औरबेटे की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्याकर ली। घटनाशनिवार शाम कीहै।

पत्नी औरबेटे का शव बिस्तर पर पड़ा था, जबकि पति का शव फंदे से झूल रहा था। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जो महिला की तरफ से लिखा गया था। इसमें कर्ज से परेशान होने का जिक्र है।



आशियाना के सेक्टर आई में एसएन सिंह के मकान में ग्राउंड फ्लोर पर विशाल मोदियानी (38), पत्नी हिमानी (34) औरबेटे वकुल (2.5 वर्ष) के साथ किराए पर रहते थे। विशाल ने सेक्टर आई स्थित एक कॉम्प्लेक्स में गैलेक्सी साइबर नेट के नाम से कैफे खोल रखा था। हिमानी के भाई विक्रम ने बताया किविशाल ने शनिवार को कैफे नहीं खोला था। शाम करीब 4 बजे जब नौकरानी रेखा काम के लिए उनके घर पहुंची, तो आवाज देने पर दरवाजा नहीं खुला।

पड़ोसियों ने दरवाजा खोला तो अंदर शव पड़े थे

नौकरानी ने पड़ोसियों को सूचना दी, जिन्होंने दरवाजा खोला तो देखा किकमरे में बेड पर हिमानी औरवकुल का शव पड़ा था। जबकि, विशाल का शव खिड़की के ग्रिल से फंदे के सहारे झूल रहा था। फिर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मुताबिक, ऐसा प्रतीत होता है कि विशालने पहले अपनी पत्नी और बच्चे को जहर दिया और बाद में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

आर्थिक तंगी की वजह से घर का किराया नहीं दे पा रहा था व्यवसायी

पूर्वी क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमित कुमार ने बताया किविशाल पिछले 2महीनों से घर का किराया नहीं दे पा रहा था। उसे व्यवसाय में काफी नुकसान पहुंचा था। सहायक पुलिस आयुक्त छावनी बीनू सिंह ने कहा कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया, जिसकी फोरेंसिक विशेषज्ञों से जांच कराईजा रही है।

 इसमें कहा गया है कि विशाल को 8 व्यक्तियों द्वारा परेशान किया जा रहा था, क्योंकि वह ऋण चुकाने में असमर्थ था। पुलिस उन लोगों से पूछताछ करेगी, जिनके नाम सुसाइड नोट में लिखे हैं।


शादी की सालगिरह के दिन पत्नी और बेटे की हत्या कर पति ने फांसी लगाई,
विशाल व हिमानी के साथ उनका बेटा वकुल। -फाइल


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I