Featured Posts

Breaking

Wednesday, 25 March 2020

झांसी मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग स्टाफ को 7 माह से नहीं मिली सैलरी,

झांसी मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग स्टाफ को 7 माह से नहीं मिली सैलरी, 

कार्य बहिष्कार किया

कोरोनावायरस से लड़ने के लिए जिन नर्सों की ओर देश उम्मीद भरी निगाह से देख रहा है। झांसी में रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में उन्हीं नर्सों को 7 माह से सैलरी नहीं मिली है। गुस्साएनर्सिंग स्टाफ ने कार्य बहिष्कार कर दिया है।

कर्मियों का कहना है- सैलरी नहीं मिलने सेपरिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। एक तरफ जहां जनपद कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन है, वहीं कर्मियों का कार्य बहिष्कार करना, स्वास्थ्य विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है किबजट अभाव के कारण ये समस्या पैदा हुई है।



नर्स रचना 7 महीने से गर्भवती हैं। उन्होंने कहा- मैं ऐसी अवस्था में भी ड्यूटी कर रही हूं। बीते 7 महीने से बजट का हवाला देते हुए हमें सैलरी नहीं दी गई। हम अपना और अपने परिवार का ख्याल कैसे रखें? वहीं, उमर फारूक का कहना है कि हम सब कोरोनावायरस की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।

लेकिन मेडिकल कॉलेज में जितना भी नर्सिंग का स्टाफ काम कर रहा है, वह कर्जे में डूबा है। उसके घर समय से राशन नहीं पहुंच पा रहा है।

कमोबेश, सभी नर्सिंग स्टाफ के पास अपने ऐसे की तर्क हैं। कहा- देश में लॉकडाउन है और हमारे पास पैसे नहीं है। ऐसे में घर का राशन कैसे रखें?मालूम हो कि कोरोना वायरस को लेकर मेडिकल कॉलेजों में टीमें गठित की गई हैं। झांसी में अभी तक नर्सिंग स्टाफ को सैनिटाइजर नहीं दिए गए। वे अपने पैसों से खरीद कर मेडिकल कॉलेज लेकर जाते हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन इन सब का कारण बजट का अभाव बताता है।

दो दिन के भीतर सभी को मिलेगी सैलरी

सिटी मजिस्ट्रेट सनिल कुमार ने कहा- मैं खुद बैंक में मौजूद हूं। नर्सिंग स्टाफ की सैलरी का इंतजाम चल रहा है। कुछ कर्मियों को आज सैलरी मिल जाएगी।दो दिन के भीतर सभी कर्मियों के खाते मेंसैलरी ट्रांसफर कर दी जाएगी।

झांसी मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग स्टाफ को 7 माह से नहीं मिली सैलरी,
नारेबाजी करते नर्सिंग स्टाफ।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I