सोशल साइट्स के जरिए लोगों को जागरूक कर रही है नोएडा पुलिस,
टि्वट कर लोगों से की सेफ और स्वस्थ होली मनाने की अपील
उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर नोएडा पुलिस का ट्वीट चर्चा का केंद्र बना हुआ है।होली से पहले शराब पीकर वाहन चलाने वालों को नोएडा पुलिस सोशल साइट्स के जरिए जागरूक कर रही है। पुलिस ने सोशलसाइट ट्विटर पर लोगों से सेफ और स्वस्थ होली मनाने की अपील की है। पुलिस ने अपने एक टि्वट में कोरोनावायरस का भी जिक्र करते हुए कहा है कि सबसे अपील है कि वो होली के दौरान सतर्क रहें।
उन्होंने इसके लिए डॉन फिल्म के एक गाने का अंश लेते हुए लिखा है, 'अरे भंग का रंग जमा हो चकाचक, फिर लो पान चबाए, अरे अइसा झटका लगे जिया पे कहीं एक्सीडेंट ना हो जाए.' इस ट्वीट को नोएडा कमिश्नरेटने शेयर किया है, जिसे उन्होंने यूपी पुलिस, नोएडा कमिश्नर, डीजी यूपी, यूपी सीएम ऑफिस को भी टैग किया है।
कैबिनेट से अप्रूवल मिलने के बाद नोएडा में लागू है कमिश्नर प्रणाली
इससे पहले योगी कैबिनेट से प्रस्ताव पास होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की जानकारी दी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि उत्तर प्रदेश पुलिस की दृष्टिकोण से आज का दिन सबसे महत्वपूर्ण है, जिसके सुधार के लिए आज हमारी सरकार ने कदम उठाया है। उन्होंने कहा थाकि लगातार जो मांग हो रही थी, पुलिस आयुक्त प्रणाली को लेकर आज कैबिनेट ने पास किया है। लखनऊ और नोएडा में यह प्रणाली लागू किया गया है।source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment