Featured Posts

Breaking

Saturday, 7 March 2020

नेपाल सीमा के आसपास तैयार हुई 257 मस्जिदों एवं मदरसों पर सरकार की नजर,

नेपाल सीमा के आसपास तैयार हुई 257 मस्जिदों एवं मदरसों पर सरकार की नजर, 

टेरर फंडिंग की आशंका को लेकर खुफिया निगरानी शुरू

 नेपाल सीमा के आसपास के जिलों में एकाएक तैयार हुईं 257 मस्जिदों व मदरसों की पुलिस ने खुफिया निगरानी शुरू कर दी है। यहां टेरर फंडिंग की आशंका जताई जा रही है।

 खुफिया रिपोर्ट आने के बाद एडीजी जोन दावा शेरपा ने सीमा के आसपास के जिलों की पुलिस को सक्रिय कर दिया है। पुलिस को एक-एक मस्जिद, मदरसे की निगरानी करने को कहा गया है और कुछ भी संदिग्ध मिलने पर एडीजी को तत्काल सूचना भेजने का आदेश दिया गया है।

टेरर फंडिंग में जिन 77 पर केस, उनमें से 34 कराेड़पति; 7 साल पहले दाेपहिया वाहन भी नहीं था अब बन गए कराेड़पति

गोरखपुर जोन के ग्यारह में से छह जिलों कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती की सीमा नेपाल से सटी हैं। इन्हीं जिलों में अचानक से बड़ी संख्या में मस्जिद, मदरसे सामने आए हैं। खुफिया रिपोर्ट आने के बाद एसएसबी और पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है।

मस्जिदों एवं मदरसों में आने वालों पर निगरानी शुरू

इन इलाकों में संदिग्ध लोगों और उनकी गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार खुफिया एजेंसियां अपने हिसाब से पड़ताल में जुटी हैं तो पुलिस मस्जिद, मदरसों में आने वाले फंड व लोगों की कुंडली तैयार कर रही है।

एडीजी जोन दावा शेरपा के मुताबिक,पुलिस को 257 मस्जिद, मदरसों के बारे में जानकारी मिली है। इनसे जुड़े लोगों के गतिविधियों की जांच का आदेश दिया गया है। पुलिस निगरानी कर रही है।

नेपाल सीमा के आसपास तैयार हुई 257 मस्जिदों एवं मदरसों पर सरकार की नजर,
Yogi Adityanath UP Govt On Mosques Madrasas India-Nepal Border Over Terror Funding


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I