Featured Posts

Breaking

Wednesday, 25 March 2020

आगरा में लॉकडाउन को लेकर प्रशासन की सलाह;

आगरा में लॉकडाउन को लेकर प्रशासन की सलाह; 

घर पर ही रहें, सुबह 9 बजे तक घर-घर पहुंचाया जाएगा दूध और सब्जियां

देश ही नहीं दुनियाभर में कोरोनवायरस का असर अपना पांव पसारता जा रहा है। इस बीच पीएम मोदी देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया है।

 इस बीच प्रशासन की सख्ती के बावजूद लोग सुबह मंडियों में सब्जियों के लिए और जरूरी सामानों के लिए भीड़ लगा रहे हैं। इसको लेकर अब जिला प्रशासन ने एक अपील जारी करते हुए कहा है कि लोग अपने घरों में ही रहें। सुबह 9 बजे तक उनके दरवाजे तक दूध और सब्जियां पहुंचा दी जाएंगी।


कोरोनावायरस के लिए बिना मेहनताने के मॉस्क बनाने में जुटे जिला जेल के कैदी, हर रोज 500 मॉस्क उपलब्ध करा रहे हैं



जिला प्रशासन ने नगर निगम और निजी ​चिकित्सकों की मदद से प्लान तैयार किया है। इस प्लान के तहत सुबह और शाम को घर पर दूध पहुंचाया जाएगा, सुबह नौ बजे से सब्जी पहुंचाई जाएगी।आनलाइन परामर्श और घर पर जरूरी दवाएं भी पहुंचायी जाएंगी। यदि कोई बीमारी है तो आनलाइन परामर्श ले सकेंगे, इसके लिए आईएमए की मदद से 10 चिकित्सकों के नंबर जारी किए गए हैं।

दवा कारोबारियों की मदद ले रहा है प्रशासन

वहीं दवा की आपूर्ति दवा कारोबारियों की एसोसिएशन की मदद से घर पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसी तरह से जांच की सुविधा भी घर तक पहुंचाई जाएगी।हर क्षेत्र में इलाज के लिए मोबाइल सर्विसहर क्षेत्र में इलाज के लिए मोबाइल यूनिट भी स्थापित कराई जा रही हैं, इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। असहाय लोगों को एक से दो दिन में प्रशासन द्वारा दिन में एक बार खाना तैयार कर दिलवाया जाएगा

जिला प्रशासन ने कहा है कि लोगों को अपने घर पर रहना है लेकिन वे अपने पडोसी की मदद कर सकेंगे, इसकी अनुमति मिलेगी।कालाबजारी करने वालों पर कोई कार्रवाईकोई जमाखोरी करता है, अधिक रेट में सामान देता है तो कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए कंट्रोल रूम 0562 22605550 और 9454419029 पर फोन कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस की बीमारी को आपदा घोषित कर दिया गया है। प्रदेश में अब तक संक्रमण के 38 टेस्ट पॉजिटिव आए हैं। कोरोना बीमारी इतनी तेजी से बढ़ रही है कि, बीते 24 घंटे के भीतर 5 नए केस आए। हालांकि, 11 लोग इलाज के बीच ठीक भी हो चुके हैं।

आगरा में लॉकडाउन को लेकर प्रशासन की सलाह;
Agra Coronavirus Outbreak Live | Uttar Pradesh (UP) Agra Coronavirus Lockdown (Curfew) Latest Today News, Coronavirus COVID-19 Cases In Uttar Pradesh (UP) Agra Live Updates


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I