Featured Posts

Breaking

Wednesday, 25 March 2020

दारुल उलूम देवबंद ने मुसलमानों के नाम जारी किया पत्र, कहा- देश को इस बीमारी से महफूज रखने में मदद करें,

दारुल उलूम देवबंद ने मुसलमानों के नाम जारी किया पत्र, कहा- देश को इस बीमारी से महफूज रखने में मदद करें, 

घर में ही पढ़ें नमाज

देश में कोरोनावायरस के फैलते संक्रमण को देखते हुए पीएम मोदी ने देशभर में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है।

उन्होंने अपील की है कि लोग घर पर रहें तभी इस बीमारी से लड़ा और बचा जा सकता है। इस बीच सहारपुर के दारुल उलूम देवबंद की तरफ से भी देश के सभी मुसलमानों से कहा गया है, कि कोरोना के मद्देनजर जो भी नियम सरकार ने बनाए है उनका पालन किया जाए। पत्र में लिखा है कि लोग अपने घरों में ही नमाज अदा करें और अल्लाह से पूरे मुल्क की हिफाजत की दुआ कर


यह पत्र मोहतमिम दारुल उलूम देवबंद अबुल कासिम नोमानी की ओर से जारी किया गया है। पत्र में लिखा है कि कोरोनावायरस के कारण उत्पन्न खतरनाक स्थिति के मद्देनजर सभी देश निवासी विशेष रूप से मुसलमानों से अपील की जाती है कि इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दिशा निर्देशों का पालन करें और देश को इस बीमारी से महफूज रखने में सहयोग करें।

नोमानी ने कहा कि कोरोनावायरस को लेकर शासन प्रशासन ने जिन स्थानों में लॉकडाउन या कर्फ्यू लागू किया है और भीड़भाड़ करने के लिए सख्ती के साथ मना किया है, ऐसी जगहों पर मस्जिद के जिम्मेदार हजरात को चाहिए कि मसाजित को गैर आबाद (बा- जामात नामाज से महरूम) होने से बचाने के लिए कोई ऐसा उपाय अपनाएं जिससे कानून का पालन भी किया जा सके और मस्जिदें भी आबाद रहें।

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस की बीमारी को आपदा घोषित कर दिया गया है। प्रदेश में अब तक संक्रमण के 38 टेस्ट पॉजिटिव आए हैं। कोरोना बीमारी इतनी तेजी से बढ़ रही है कि, बीते 24 घंटे के भीतर 5 नए केस आए। हालांकि, 11 लोग इलाज के बीच ठीक भी हो चुके हैं।
दारुल उलूम देवबंद ने मुसलमानों के नाम जारी किया पत्र, कहा- देश को इस बीमारी से महफूज रखने में मदद करें,
Coronavirus Lockdown Latest Update; Darul Uloom Deoband Issues Letter to Muslim Community Amid Coronavirus (COVID-19) Crisis In UP


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I