Featured Posts

Breaking

Monday, 9 March 2020

बांके बिहारी मंदिर में राधे-राधे के जयकारों के बीच होली की मस्ती में डूबे भक्त,

बांके बिहारी मंदिर में राधे-राधे के जयकारों के बीच होली की मस्ती में डूबे भक्त, 

रंगों से सराबोर कान्हा की नगरी

कान्हा की नगरी मथुरा में होली की धूम है। यहां वृंदावन में विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में होली की मस्ती भक्तों के सिर चढ़कर बोल रही है। श्रद्धालु अपने आराध्य कान्हा के साथ होली खेल रहे हैं।

बांके बिहारी मंदिर में होली का उत्सव बसंत पंचमी से शुरू होता है। देश विदेश से आए श्रद्धालु होली के रंग में सराबोर हैं। बाल गोपाल के जयकारों से पूरी नगरी गूंज रही है। वहीं, कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने भक्तों के साथ फूलों की होली खेली।



ब्रज की होली की बात ही निराली है। ब्रज में होली की मस्ती बसन्त पंचमी से शुरू हो जाती है और होली के बाद तक चलती है। विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में भी होली की मस्ती भक्तों के सर चढ़ कर बोल रही है। यहां श्रद्धालु अपने आराध्य के साथ होली खेलकर राधे राधे बोल रहे हैं। भगवान के प्रसादी रंग को पाने के लिए भक्त यहां खिंचे चले आते हैं।

प्रिया प्रियतम के प्रेम स्वरूप इस होली की बात ही निराली है। ब्रज में हर तरफ इस समय केवल रंग और गुलाल ही नजर आ रहा है। भले ही पूरे विश्व में इस समय कोरोना वायरस का खौफ हो, लेकिन ब्रज में तो होली की मस्ती लोगों के सर चढ़कर बोल रही है और लोग कह रहे हैं यहां तो केवल भगवान राधा कृष्ण की कृपा ही बरस रही है।

बांके बिहारी मंदिर में राधे-राधे के जयकारों के बीच होली की मस्ती में डूबे भक्त,
रंगों से सरोबार श्रद्धालु।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I