Featured Posts

Breaking

Monday, 9 March 2020

बहराइच में मुस्लिम महिला का सिर कटा शव मिला;

बहराइच में मुस्लिम महिला का सिर कटा शव मिला; 

कई सवाल पुलिस के लिए बने अबूझ पहेली

 उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नेपाल सीमा पर स्थित एक गांव में सोमवार को एक महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ है। एसपी व एएसपी ने घटनास्थल पहुंचकर परिस्थितियों का जायजा लिया।

 वारदात के खुलासे व मृतका की शिनाख्त के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है।



ये मामला रुपईडीहा थाना क्षेत्र में चकिया जंगल से सटे अड़गोड़वा गांव का है। सोमवार सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने अरहर के खेत में महिला का सिरकटा शव देखकर शोर मचाया। जानकारी मिलते ही आसपास के सैकड़ो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना पर एसपी विपिन कुमार मिश्रा, एएसपी रवींद्र सिंह, सीओ नानपारा अरुण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला कहां की रहने वाली थी? और किसने इस नृशंस हत्याकांड को अंजाम दिया? ये सवाल पुलिस के लिए अबूझ पहेली बने हुए हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटनास्थल पर फिंगर एक्सपर्ट टीम व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्यों का संकलन किया।

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि, मृतका ने बुर्का व हरे रंग का सलवार पहन रखा था। महिला का सिर गायब है। मृतका की पहचान के लिए एक टीम बनाई गई है। वहीं, घटना का राजफाश करने को लेकर पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है। टीमों का नेतृत्व एएसपी ग्रामीण करेंगे। घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

बहराइच में मुस्लिम महिला का सिर कटा शव मिला;
घटनास्थल पर जांच करते एसपी व अन्य अधिकारी।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I