Featured Posts

Breaking

Wednesday, 1 January 2020

इस साल रहेगा बायोपिक्स का दबदबा

इस साल रहेगा बायोपिक्स का दबदबा, 
सिनेमाघरों में दस्तक देंगी 11 असल कहानियां

इस साल रहेगा बायोपिक्स का दबदबा
 साल 2020 इंडस्ट्री में बायोपिक्स का साल होने वाला है। इस साल बॉलीवुड में असल व्यक्तियों के जीवन पर 10 से ज्यादा फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। बीते साल रिलीज हुई कंगना रनाउत की 'मणिकर्णिका', तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की 'सांड की आंख', ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' ने बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के बीच बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

इन फिल्मों के अलावा संजय लीला भंसाली निर्देशित 'गंगूबाई काठियावाड़ी' इस साल रिलीज हो सकती हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका आलिया भट्ट निभाएंगी। वहीं लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रीपाल के जीवन पर बनने जा रही फिल्मभी अगले साल दर्शकों के सामने आ सकती हैं। अनाम फिल्म में वरुण धवन मुख्य किरदार में दिखेंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने लेफ्टिनेंट के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम के जरिए दी थी।फिलहाल दोनों फिल्मों की रिलीज डेट को लेकर संशय बना हुआ।

जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड की पहली बायोपिक 'राजा हरीशचंद्र' थी। जिसका निर्माण साल 1913 में दिग्गज दादा साहेब फाल्के ने किया था। इसके बाद हिंदी सिनेमा ने 'मंगल पांडे', 'एम एस धोनी', 'भाग मिल्खा भाग','पान सिंह तोमर' जैसी कई बड़ी कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाया।source https://www.bhaskar.com

Biopics will dominate in 2020, 11 real stories will reach theaters



No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I