Featured Posts

Breaking

Friday, 27 March 2020

प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल से छोड़े जा सकते हैं 417 कैदी,

प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल से छोड़े जा सकते हैं 417 कैदी, 

जेल प्रशासन ने शासन को भेजी रिपोर्ट

 देश ही नहीं दुनियाभर में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हालांकि अभी प्रयागराज और यहां की नैनी सेंट्रल जेल समेत किसी भी जेल में कोरोना वायरस का लक्षण किसी बंदी अथवा कैदी में नहीं पाया गया है,

 बावजूद इसके सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से ही प्रदेश की सभी जेलों में पहले से ही कोरोनावायरस से निपटने की तैयारी बड़ी तेजी से शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों के मुताबिक, केंद्रीय कारागार नैनी में ऐसे करीब 417 कैदियों को पैरोल और जमानत के आधार पर छोडऩे की लिस्ट तैयार कर ली गई है। 26 मार्च को फाइनल लिस्ट शासन को भेजी जाएगी। उसके बाद वहां से जो निर्देश निर्गत होगा, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।

बताते चलें कि 2020 कैदियों की क्षमता वाले नैनी सेंट्रल जेल में 26 मार्च 2020 की तारीख में 4204 कैदी बंद हैं। जिसमें विचाराधीन और सजायाफ्ता कैदी बंद हैं। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि सात साल तक सजा पाने वाले सजायाफ्ता बंदियों, सात साल तक की धाराओं में बंद विचाराधीन कैदियों एवं 14 वर्ष की सजा पाए 60 साल से अधिक उम्र के कैदियों को छोडऩे का आदेश दिया है। उसके बाद 23 मार्च की रात में शासन से नैनी सेंट्रल जेल में ये आदेश आया।

आदेश के बाद 26 मार्च को जो लिस्ट तैयार करके शासन को भेजी गई है, उसमें सात साल की सजा पाने वाले सजायाफ्ता बंदियों की संख्या 48, सात साल तक की सजाओं में निरुद्ध विचाराधीन कैदियों की संख्या 300 और 14 साल की सजा पाए 60 साल से अधिक कैदियों की संख्या 69 है। इस तरह से कुल 417 कैदियों की लिस्ट तैयार लिस्ट शासन को भेज दिया गया है। उसके बाद जो निर्देश आएगा, उसी अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जेलर वीरेंद्र कुमार त्रिवेदी ने बताया कि शासन को लिस्ट भेजने के बाद आगे जो निर्देश होगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक एचबी सिंह ने बताया कि कैदियों की लिस्ट तैयार हो गई है। उसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। सजायाफ्ता कैदियों को पैरोल पर और विचाराधीन कैदियों को जमानत पर छोडऩे की प्रक्रिया का अनुपालन शासन स्तर पर हो सकता है। जो निर्देश आएगा, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल से छोड़े जा सकते हैं 417 कैदी,
Prayagraj Coronavirus Lockdown Update: 417 Prisoners Can Release From Naini Central Jail Amid COVID-19 In Uttar Pradesh


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I