Featured Posts

Breaking

Friday, 27 March 2020

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीएम योगी को लिखा पत्र,

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीएम योगी को लिखा पत्र, 

कहा- कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में हम यूपी सरकार के साथ

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस पार्टी कोरोनावायरस की इस जंग में प्रदेश सरकार के साथ है।

उन्होंने यह भी कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करे कि योजनाओं का लाभ गरीबों तक आसानी से पहुंच जाए। हमारा देश कोरोनावायरस की महामारी से जूझ रहा है।

 इसने जहां एक तरफ स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक आपात स्थित खड़ी कर दी है, वहीं दूसरी तरफ कई दिनों के लॉकडाउन के चलते अर्थजगत व लोगों की रोजी-रोटी पर भी खतरा मंडरा रहा है। इसका सबसे ज्यादा बुरा प्रभाव गरीबों और मजदरों पर पड़ रहा है।

यूपी में 46 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित

उत्तर प्रदेश में 6 मार्च को कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या महज 5 थी, लेकिन 20 दिन में ये संख्या 46पहुंच चुकी है। इनमें सर्वाधिक 17मामले नोएडा के हैं। कोरोना संक्रमण का प्रसार अब तक 12 शहरों में पहुंच चुका है।

 कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए संपूर्ण भारत में लॉकडाउन है। ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। सिर्फ रोजमर्रा की वस्तुओं को खरीदने के लिए ऐहतियात बरतते हुए बाहर निकल रहे हैं। लेकिन लॉकडाउन की मार सबसे ज्यादा मजदूरी पेशा वर्ग को पड़ रही है।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बॉर्डर पर पैदल आ रहे या दूसरे प्रदेशों के लिए जा रहे मजदूरों के लिए भोजन-पानी की समुचित व्यवस्था करने के लिए अफसरों को निर्देशित किया है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीएम योगी को लिखा पत्र,
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीएम योगी को लिखा पत्र


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I