Featured Posts

Breaking

Saturday, 28 March 2020

पाकिस्तान सुपर लीग का सट्टेबाजी कंपनी की वेबसाइट्स पर सीधा प्रसारण छोटी बात नहीं,

पाकिस्तान सुपर लीग का सट्टेबाजी कंपनी की वेबसाइट्स पर सीधा प्रसारण छोटी बात नहीं,

 इसकी जांच होनी चाहिए: जावेद मियांदाद

1992 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने क्रिकेट में सट्टेबाजी को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के मैचों का सट्टेबाजी कंपनियों की वेबसाइट पर सीधा प्रसारण होता है।

 मियांदाद ने एक इंटरव्यू में कहा कि इन मैचों के लाइव स्ट्रीमिंग अधिकार ब्रिटेन की सट्टेबाजी कंपनी को सौंपने की उच्चस्तरीय और स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।मियांदाद ने पाकिस्तान के लिए 124 टेस्ट में 8832 और 233 वनडे में 7381 रन बनाए हैं।

मियांदाद ने कहा, ‘‘पाकिस्तान क्रिकेट खेलने वाला देश है। उसने कई घोटालों और समस्याओं को सामना किया है। सट्टेबाजी के कारण पाकिस्तान ने अपने कई अच्छे खिलाड़ियों को गंवाया है।

इसलिए पीएसएल के मैचों का सट्टेबाजी कंपनियों की वेबसाइट पर सीधा प्रसारण मामूली बात नहीं है। इसकी जांच बोर्ड के बाहर निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए, क्योंकि पीसीबी के ही कुछ अधिकारी इससे मिले हैं।’’

‘पीसीबी को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है’

उन्होंने कहा, ‘‘सट्टेबाजी पाकिस्तान में गैरकानूनी है और पीएसएल भी यहीं हो रहा है। यह मेरे लिए समझना बहुत मुश्किल हो रहा है कि जब लाइव स्ट्रीमिंग के मीडिया राइट्स यूके की सट्टेबाजी कंपनी को बेचे गए हैं, तो ऐसे समय में पीसीबी कुछ कर नहीं रहा है।

 उसे इस बारे में कुछ जानकारी ही नहीं है। भले ही ब्रिटेन में सट्टेबाजी वैध हो और सट्टेबाजी कंपनी ने सीधा प्रसारण केवल उन्हीं देशों में किया जहां सट्टेबाजी वैध है, तब भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस मामले में मूक दर्शक क्यों बना रहा।’’

पाकिस्तान सुपर लीग का सट्टेबाजी कंपनी की वेबसाइट्स पर सीधा प्रसारण छोटी बात नहीं,
जावेद मियांदाद ने पाकिस्तान के लिए 124 टेस्ट में 8832 और 233 वनडे में 7381 रन बनाए हैं। -फाइल फोटो

https://ift.tt/3bsghGY

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I