Featured Posts

Breaking

Thursday, 20 February 2020

चौक बाजार में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर डकैती,

चौक बाजार में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर डकैती, 

नौकर की हत्या करके रुपयों से भरा बैग ले गए बदमाश

राजधानी केचौक बाजार स्थित एक पान मसाला (गुटका)एजेंसी पर दिनदहाड़े बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। दो बाइक सवार चार बदमाशों ने दुकान पर काम कर रहे नौकर सुभाष को गोली मारकर पैसों भरा बैग छीन लिया और आसानी से वहां से निकल गए। घायल कर्मचारी को आनन-फानन ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया, जहां उसने दमतोड़ दिया।

चौक थाना क्षेत्र के नादान महल रोड पर राम निवास सुनील कुमार की पान मसाले की एजेंसी पर दोपहर डेढ़ बजे दुकान पर कर्मचारी सुभाष बैठा हुआ था। अचानक ही वहां बदमाश आ गए और सुभाष से पैसों भरा बैग छीनने लगे। सुभाष ने विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी और बैग लेकर मौके से फरार हो गए।

इलाके से परिचित थे बदमाश

भीड़भाड़ वाले इलाके घटना चौक स्‍थ‍ित नादान महल रोड की है। राजधानी का यह इलाका सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों मेंं से एक है, जहां हर समय जाम की स्‍थ‍ित‍ि रहती है। सड़क पर पैदल चलने वालोंं को भी यहां आसानी से रास्‍ता नहीं म‍िलता है। ऐसे में बदमाशों के इस बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद आसानी से न‍िकल जाना पुल‍िस प्रशासन के लिए बड़ा चेलैंज है।

चौक बाजार में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर डकैती,
व्यापारी को घायल अवस्था में ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I