Featured Posts

Breaking

Wednesday, 5 February 2020

किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत;

किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत; 
बहन बोली- पिता और दादी ने जहर देकर मार डाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में मंगलवार रात एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बहन ने अपने पिता औरदादी पर किशोरी को जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है।

पुलिस की प्राथमिक जांच में प्रॉपर्टी विवाद सामने आया है। क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस संजीव देशवाल ने कहा- पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी। परिवारीजनों से पूछताछ कीजा रहीहै।



मामला मेरठ जिले के थाना सिविल लाइन्स क्षेत्र के साकेत स्थित नगला बट्टू कॉलोनी का है। क्षेत्राधिकारी ने बताया किमाही त्यागी (13 साल) को उसकी दादी ने मंगलवार रात खाने में कुछ दिया था, जिसे खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में ले जाया गया। इससे पहले ही उसकी मौत हो गईथी। माही की बहन का आरोप है कि प्रॉपर्टी को लेकर पिता और चाचा में विवाद चल रहा है। जिससे पिता भी अपने परिवार से खफा रहता था। खर्चा नहीं देता था।इसी के चलतेलड़ाई-झगड़े के हालात बने रहते थे।

पहले भीघर की चाबी को लेकर माही को मारने की कोशिश की गई थी, लेकिन अब मार दिया गया।पुलिस ने जांचशुरू कर दी है।पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के बाद किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की बात कहरही है।
किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत;
माही त्यागी। -फाइल


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I