Featured Posts

Breaking

Monday, 3 February 2020

30 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ; घटनास्थल से 2.5 किमी दूर मिलामोबाइल,

30 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ; घटनास्थल से 2.5 किमी दूर मिलामोबाइल, 

कॉल रिकार्ड जांच जारी

 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड से जुड़ा एक सीसीटीवी सामने आया था।
 जिसमें दो संदिग्ध युवक दिखे थे। पुलिस ने इस प्रकरण में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 सोमवार को पुलिस ने घटनास्थल से करीब 2.5 किमी दूर भैंसाकुंड से रंजीत का मोबाइल बरामद किया है। कॉल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। आठ टीमें इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। लेकिन 30 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस अभी खाली हाथ है।



हत्यारोपियों की सूचना देने वाले को मिलेगा 50 हजार इनाम







रविवार की शाम क्राइम ब्रांच की पुलिस रंजीत के गोरखपुर के गुलरिहा के पतरका टोला में बने आश्रम में पड़ताल की है। वहीं, पुलिस ने हत्यारोपियों की सूचना देने वाले को 50 हजार का इनाम देने का ऐलान पुलिस की तरफ से किया गया है। पुलिस ने कहा- सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। रंजीत के एक करीबी को गोरखपुर से हिरासत में लिया गया है। लेकिन अभी कुछ खास हाथ नहीं लगा है।

शिवसेना ने आंदोलन की चेतावनी दी

शिवसेना ने हिंदू महसभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की हत्या के विरोध में आंदोलन की चेतावनी दी है। शिवसेना प्रदेश प्रमुख अनिल सिंह ने कहा कि, छह माह के भीतर प्रदेश के बड़े दो हिंदूवादी नेताओं की हत्या ने सभी को झकझोर दिया है। पहले कमलेश तिवारी और अब रंजीत की हत्या की गई।


प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। सीएम को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो शिवसेना पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।

पूर्व सांसद ने बिना नाम लिए सीएम योगी पर कसा तंज

संतकबीरनगर के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी ने बिना नाम लिए इस हत्याकांड के विरोध में सीएम योगी पर तंज कसा है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा- कमलेश तिवारी जी के बाद आज जिस तरह हिन्दू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन जी की लखनऊ में दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी, वह अत्यंत निंदनीय है।


मेरी व्यक्तिगत सोच यही है कि कुछ चंद 'माननीयों' को दिल्ली में प्रचार करने के बजाए अपने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर मंथन करना चाहिए। एक भाजपा के सच्चे कार्यकर्ता होने के नाते आप सब भी यह प्रण लें कि सही को सही और गलत को गलत कहने की हिम्मत रखें और अटल जी के मर्गदर्शन पर चलें।

शरद त्रिपाठी जूता कांड से चर्चा में आए थे। पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी और मेंहदावल से भाजपा विधायक राकेश बघेल के बीच मार्च 2019 में जिला कलेक्ट्रेट में एक बैठक के दौरान मारपीट हो गयी थी। शरद त्रिपाठी ने राकेश बघेल को जूते से मार दिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो गया था।

यह है पूरा मामला

विश्व हिंदू महासभा अध्यक्ष रंजीत बच्चन (42) रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। उनके साथ दोस्त आदित्य कुमार श्रीवास्तव भी थे। हजरतगंज इलाके के ग्लोक पार्क के पास पहुंचे थे, कि अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। जिससे रंजीत की मौत हो गई। वहीं, आदित्य भी गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रंजीत गोरखपुर के रहने वाले थे।
30 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ; घटनास्थल से 2.5 किमी दूर मिलामोबाइल,
विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन। -फाइल


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I