बारात लेकर जा रहे दूल्हे को हमलावरों ने चलती कार में गोली मारी,
सिर में लगने से मौके पर मौत
यहां बाइक सवार हमलावरों ने देवगांव कोतवाली क्षेत्र में चलती कार में दूल्हे को गोली मार दी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।दूल्हे को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहांउसकी मौत हो गई।घटना के बाद नाकेबंदी की गई, लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी।
गाड़ियों के काफिले के साथ दूल्हे की कार भी चल रही थी। रात करीब 9बजे मसीरपुर तिराहे के पासदो युवकों ने कार में बैठे दूल्हे सुमित पर गोली चला दी। कार का शीशा तोड़ते हुए गोली सीधे सुमित के सिर में लगी। इससे पहले कि कोई कुछ समझपाता, हमलावर बाइक से फरार हो गए।
दूल्हे को टीकरगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों नेमृत घोषित कर दिया। इससे नाराज बारातियों में स्वास्थ्य केंद्र में तोड़फोड़ की। पुलिस अधीक्षक प्रो. त्रिवेणी सिंह ने कहा- जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment