Featured Posts

Breaking

Tuesday, 4 February 2020

आज पहली बार तिरंगे के निशान के साथ दिखेगा राफेल;

आज पहली बार तिरंगे के निशान के साथ दिखेगा राफेल; 

अमेरिकी विमान एफ-35 भी आएगा दुनिया के सामने

लखनऊ. 11वें डिफेंस एक्सपो की आज शुरुआत होगी। 5 से 9 फरवरी तक चलने वाले इस मेले में 70 देशों की रक्षा उपकरण बनाने वालीं 172 और भारत की 857 कंपनियां भाग लेंगी। एशिया की इस सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी में 40 देशों के रक्षामंत्री भाग लेंगे। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

 वे तीन घंटे कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे। एक्सपो में दैसो एविएशन पहली बार तिरंगे के निशान वाले राफेल लड़ाकू विमान को पेश करेगा। अमेरिका की कंपनी लॉकहीड मार्टिन भी एफ-35 लाइटनिंग सेकेंड को पहली बार दुनिया को दिखाएगा। अमेरिका यह लड़ाकू विमान भारत को बेचना चाहता है।

मोदी सरकार में रक्षामंत्रियों के राज्य में हुआ एक्सपो

पहले डिफेंस एक्सपो दिल्ली में होता था। मोदी सरकार के दौरान हुए सभी डिफेंस एक्सपो रक्षामंत्रियों के गृह राज्य में हुए। 2016 में जब मनोहर पर्रिकर रक्षा मंत्री थे, तब यह गोवा मेंहुआ था। पर्रिकर गोवा के मुख्यमंत्री भी रहे थे। 2018 में डिफेंस एक्सपो तमिलनाडु में हुआ था, तब रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण थीं।

 सीतारमण तमिलनाडु से हैं। इस साल होने वाला डिफेंस एक्सपो लखनऊ में हो रहा है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से ही सांसद हैं।वेयूपी के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।


वृंदावन मैदान में लगा हथियारों का मेला

आवास विकास विभाग के वृंदावन मैदान में एशिया का सबसे बड़ा हथियारों का मेला लगा है। थल सेना के हथियारों में पिनाकमल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर और धनुष तोप के अलावा इंटीग्रेटेड मल्टीफंक्शन साइट, स्मॉल आर्म्स एडवांस्ड होलोग्राफिक साइट, आई सेफ लेजर, नाइट विजन डिवाइसेज, बॉर्डर सर्विलांस सिस्टम, लेजर ऑर्डिनेंस डिस्पोजल सिस्टम, लेजर डैजलर्स, ऑप्टिकल टारगेट लोकेटर और एक्सप्लोसिव डिटेक्टर को दिखाया जाएगा। इस दौरान फाइटर जेट्स - सुखोई 30 एमकेआई, जगुआर फाइटर प्लेन,चिनूक और चीता हेलीकॉप्टर भी लखनऊ एयरपोर्ट और बक्शी का तालाब एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे। एक्सपो 5 से 7 फरवरी तक आमंत्रित लोगों के लिए खुला रहेगा, जबकि अंतिम 2 दिन 8 व 9 फरवरी को इसे आम जनता के लिए खोला जाएगा।

सेमिनार में शामिल होंगे 5 हजार छात्र

5 से 9 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस डिफेंस एक्सपो में 19 तकनीकी और व्यावसायिक सेमिनार आयोजित करने की व्यवस्था की गई है। भारतीय उद्योग परिसंघ, पीएचडी चैंबर्स ऑफ कॉमर्स और एसोसिएटेड चैंबर ऑफ कॉमर्स ऑफ इंडिया शामिल हैं। इन सेमिनारों के लिए विषय काफी हद तक भविष्यवादी होंगे और इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, ड्रोन, वायर्ड योद्धा आदि पर चर्चा शामिल होगी। लगभग 5,000 छात्रों को शामिल करने की व्यवस्था की गई है।



आज पहली बार तिरंगे के निशान के साथ दिखेगा राफेल; अमेरिकी विमान एफ-35 भी आएगा दुनिया के सामने
वृंदावन मैदान में भीष्म टैंक ने दिखाई ताकत।
आकाश में हैरतअंगेज करतब दिखाते विमान।
गोमती रिवर फ्रंट में अभ्यास करते नेवी के जवान।
हेलिकॉप्टर से रस्सी के सहारे नीचे उतरते जवान।
गोमती रिवर फ्रंट पर सेना की बैंड टुकड़ी ने किया अभ्यास।
आपातकाल में सैनिकों को कवर देने के लिए टैंकरों ने किया प्रदर्शन।


source https://www.bha

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I