Featured Posts

Breaking

Sunday, 1 March 2020

अभिनेत्री स्वरा भास्कर के खिलाफ देशद्रोह का परिवाद दर्ज,

अभिनेत्री स्वरा भास्कर के खिलाफ देशद्रोह का परिवाद दर्ज, 


भड़काऊ भाषण देकर माहौल खराब करने का आरोप

फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने के लिए परिवाद दायर किया गया है।कानपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता विजय बख्शी ने अभिनत्री स्वरा भास्कर के खिलाफ के भड़काऊ भाषण देने औरमाहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए कानपुर की सीएमएम सप्तम की कोर्ट में परिवाद दाखिल किया है।

विजय बख्शी ने यूट्यूब पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर के वीडियो को अधार बनाया है। वादी पक्ष ने स्वरा भास्कर के खिलाफ आईपीसी की धारा 124 ए ,153 ए , 153 बी और 505 (2) के मुकदमा दर्ज की मांग की है।


वादी (अधिवक्ता) विजय बख्शी के मुताबिक अभिनेत्री स्वरा भास्कर भारत सरकार को अस्थिर करने के लिए हिंदुओं और मुस्लिमों में शत्रुता पैदा करने के लिए यूट्यूब पर भड़काऊ भाषणदेती है।

इनकामैंने एक वीडियो देखा था इसके बाद ही दिल्ली में दंगा हुआ है।एक कॉस्टेबल रतन लाल और आईबी के अंकित शर्मा की मौत हो गई। इसलिए मैने स्वरा भास्कर पर देशद्रोह की याचिका दाखिल की है।

अभिनेत्री स्वरा भास्कर के खिलाफ देशद्रोह का परिवाद दर्ज,
अभिनेत्री स्वरा भास्कर


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I