हाईवे पर ट्रेलर-ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद लगी आग,
ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत
बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर स्थित फुरसतगंज थाना क्षेत्र के लाल ढाबा के पास रविवार तड़के एक बड़ा हादसा अंजाम पाया। गिट्टी लदे ट्रेलर और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिससे दोनों ही ट्रकों में आग लग गई। एक ट्रक ड्राइवर आग की लपटों में आकर जिंदा जलकर मर गया। पुलिस ने तीन घंटे के बाद आग पर काबू पाया।मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी फुरसतगंज राजीव सिंह ने फायर विभाग को सूचना दिया, घंटों बाद मौके पर पहुंची जायस फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना स्थल पर चल नही पाई। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण गाड़ी चल नही सकी तो मोहनगंज से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगाई गई लेकिन ये भी छोटी होने के कारण आग पर काबू पाने में असफल रही। तब फुरसतगंज से दमकल गाड़ी बुलाई गई।
हाइवे पर कोसो दूर तक दोनों तरफ जाम लग चुका था, आग पर काबू पाने के उपरांत फुरसतगंज प्रभारी ने जेसीबी के माध्यम से ट्रेलर को सड़क से बाहर कराकर आवागमन को चालू कराया।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment