लंबित आपराधिक मामलों को लेकर हाईकोर्ट सख्त,
डीजीपी को तलब कर मांगी 1 साल के दौरान दर्ज मुकदमों की सूची
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपीपुलिस द्वारा आपराधिक मामलों की विवेचना में लापरवाही को लेकर डीजीपी यूपी और कन्नौज के एसएसपी को तलब किया है।कोर्ट ने डीजीपी से पिछले एक साल के दौरान दर्ज हुए उन मुकदमों की सूची मांगी है जिनमें विवेचना अभी भी लंबित है। अदालत ने कहा कि आश्चर्यजनक है कि हत्या जैसे संवेदनशील मामले में भी ठीक से जांच नहीं की जा रही है। मामले की अगली सुनवाई 5 मार्च को होगी।
कोर्ट ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी भी इस बात का ध्यान नहीं रखते हैं कि विवेचना ठीक से नहीं हो रही है। पीठ ने कहा कि हमारी नजर में इसके लिए एसएसपी कन्नौज से लेकर के डीजीपी तक जिम्मेदार हैं क्योंकि उनसे यह अपेक्षा की जाती है कि वह अपने अधीनस्थ अधिकारियों के कार्यों की निगरानी करेंगे।
धर्मपाल के मामले में कहा गया कि उसने कन्नौज के विश्वगढ़ थाने में 22 जुलाई 2018 को हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट ,बलवा आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन इस मामले में पुलिस विवेचना नहीं कर रही है।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment