9 से 13 साल के तीन लड़कों ने 4 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म;
टॉफी का लालच देकर कमरे में बुलाया था
सस्ते इंटरनेट डेटा व स्मार्ट फोन की बढ़ती बिक्री के साथ देश में पोर्न वेबसाइट देखने वालों की संख्या बढ़ी है। जिसका असर हमारे मन मस्तिष्क पर पड़ रहा है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से जुड़ा है।यहां दो सगे भाईयों ने अपने मेमेरे भाई के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाली चार साल की बच्ची को टॉफी देने के बहाने में कमरे में बुलाया। फिर उसका मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। तीनों आरोपी नाबालिग हैं। वारदात के बच्ची घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है।
घर पहुंची बच्ची तो साथ आए आरोपी, बताया गिर गई थी तभी रो रही
मामला कानपुर जिले के नौबस्ता थाना क्षेत्र के अर्रा का है। यहां के दो सगे भाईयों ने अपने मेमेरे भाई के साथ मिलकर पड़ोस की रहने वाली चार साल की बच्ची को टॉफी देने के बहाने दुकान पर बुलाया। इसके बाद उसे कमरे में ले गए। उसके बाद उसे दबोचकर गैंगरेप किया।
आरोपी सगे भाईयों के पिता ड्राइवर हैं और घर पर ही परचून की दुकान है। मंगलवार को पूरा परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। घर पर दोनों भाई अकेले थे। दोपहर के बाद उनके ममेरा भाई भी घर आ गया। छोटे भाई ने बताया कि सभी लोग मोबाईल में अश्लील फिल्म देख रहे थे। इसके बाद बड़े भाईयों ने मिलकर प्लान बनाया था।
पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी रोते हुए घर आई। तभी पीछे से तीनों लड़के आए और कहने लगे कि गिर जाने के कारण रो रही है। जब मैंने बेटी को चुप कराया और देखा कि उसके कपड़ों में खून लगा है। फिर बेटी को बहला फुसलाकर पूछा तो उसने वारदात के बारें में बताया। पति को जानकारी देने के बाद पुलिस को सूचना दी।
बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया, होगी सख्त कार्रवाई
एसपी साउथ अपर्णा गुप्ता ने कहा- मंगलवार को थाना नौबस्ता को सूचना मिली थी कि चार साल की बच्ची के साथ गलत काम हुआ है। पड़ोस मे रहने वाले लड़को ने किया है। इस बाबत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है।source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment