Featured Posts

Breaking

Saturday, 29 February 2020

हाईस्कूल की छात्रा के साथ बाइक सवार ने की छेड़खानी;

हाईस्कूल की छात्रा के साथ बाइक सवार ने की छेड़खानी; 

बहन ने मर्दानी बनकर मनचले की चप्पलों से की पिटाई

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शनिवार की सुबह एक कॉलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षा देने आई हाईस्कूल की छात्रा के साथ एक बाइक सवार ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा की बहन ने मनचले को सड़क पर ही पकड़ लिया और चप्पल से जमकर पिटाई की। इस घटना के बाद पुलिस ने मनचले को गिरफ्तार कर लिया है।



सीओ सिविल लाइन के मुताबिक, हाई स्कूल की एक छात्रा अपनी बहन के साथ परीक्षा देने गई थी। परीक्षा के बाद छात्रा से सड़क पर बाइकर्स ने छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।

छात्रा के साथ आई बहन ने हौसला दिखाया और मनचले को पकड़ लिया। युवती ने चप्पल निकालकर मनचले की पिटाई शुरू कर दी। यह देख वहां लोगों का हुजूम लग गया। इसी बीच लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मनचले को पकड़ लिया।

सीओ का कहना है कि लड़की ने बताया कि मनचला कई बार पहले भी उसको परेशान कर चुका है। पकड़े गए युवक का नाम दीपक है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीओ का कहना है कि स्कूलों के बाहर लगातार पुलिस चेकिंग करती है। छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया जाएगा।

हाईस्कूल की छात्रा के साथ बाइक सवार ने की छेड़खानी;
मनचले की पिटाई करती छात्रा की बहन


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I