Featured Posts

Breaking

Saturday, 29 February 2020

प्रधानमंत्री मोदी से मिला स्मार्टफोन तो खिल उठा दृष्टिबाधित युवक का चेहरा,

प्रधानमंत्री मोदी से मिला स्मार्टफोन तो खिल उठा दृष्टिबाधित युवक का चेहरा, 

फिर पीएम के साथ ली सेल्फी

उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयाग में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रयागराज में 27000दिव्यांगजन और बुजुर्गों को सहायता उपकरण वितरित किए।

उन्होंने कुछ दिव्यांगों और बुजुर्गों को मंच पर बुलाकर भी उपकरण दिए। इन्हीं में से एक दृष्टिबाधित युवक विवेकमणि त्रिपाठी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष स्मार्टफोन और स्टिक दी। प्रधानमंत्री से स्मार्टफोन मिलने की खुशी विवेक के चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी।



प्रधानमंत्री को अपने पास पाकर विवेक इतना खुश हुए कि उन्होंने अपने नए फोन को ही स्विच ऑन किया और पहली सेल्फी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ली। सेल्फी लेने के बाद 18 वर्षीय विवेक ने कहा कि मैं प्रतापगढ़ के कुंडा का रहने वाला हूं और यहां इलाहाबाद से पढ़ाई कर रहा हूं। उनसे मिलकर काफी अच्छा लगा। उम्मीद नहीं थी कि उनसे इस तरह से मुलाकात होगी और सेल्फी लेने का भी मौका मिलेगा।

सरकार ने 2 लाख दिव्यांगों को स्किल ट्रेनिंग देने का काम किया है - मोदी

इस दौरान मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने दिव्यांगों की नियुक्ति के लिए एक अभियान चलाया है। आरक्षण 3% से बढ़ाकर अब 4% कर दिया है। कौशल विकास भी हमारी प्राथमिकता रही है। सरकार ने 2 लाख दिव्यांगों को स्किल ट्रेनिंग देने का काम किया है। 5 लाख लोगों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। दिव्यांगों से जुड़े खेलों में दिव्यांगों ने भारत का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने दिव्यांगों के लिए जिस सेवा भाव से काम किया है, उसकी जितनी चर्चा होनी चाहिए थी उतना नहीं हो पाई। सामान्यजनों के अधिकारों की रक्षा के लिए लोग काम करते हैं। पहले दिव्यांगों की 7 अलग-अलग तरह की कैटगरी होती थी उसे बढ़ाकर 21 तक कर दिया गया। हमने इसका दायरा बढ़ा दिया है।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह 10:30 बजे प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उनका स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया।

यहां उन्होंने 26,791 दिव्यांगजन और बुजुर्गों को सहायता उपकरण बांटे और उनसे मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने तीन वर्ल्ड रेकॉर्ड भी बनाए हैं। इस तरह तीन नए वर्ल्ड रेकॉर्ड्स के साथ प्रयागराज की धरती पर पिछले एक साल में अब तक 11 वर्ल्ड रेकॉर्ड्स बन चुके हैं।

प्रधानमंत्री मोदी से मिला स्मार्टफोन तो खिल उठा दृष्टिबाधित युवक का चेहरा,
पीएम के साथ सेल्फी लेते दृष्टिबाधित युवक विवेकमणि त्रिपाठी


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I