लंबित मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस कमिश्नर की नई पहल,
आमने-सामने अभियान में दो चौकी इंचार्ज लाइन हाज़िर किए गए
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद पहली बार यहां के कमिश्नर सुजीत पाण्डेय ने नई पहल करते हुए जनसुनवाई प्रारम्भ की।इसके तहत 'आमने सामने अभियान' की शुरुवात की गई। अभियान के तहत 50 फरियादियों और मामले की विवेचना कर रहे सभी विवेचनाधिकारियों को जनसुनवाई में बुलाया गया। खुद कमिश्नर ने फरियादियों और विवेचनाधिकारियो को एक दूसरे के सामने बैठाकर सभी विवेचनाओं की प्रगति रिपोर्ट तलब की। इस दौरान दो चौकी इंचार्ज को लापरवाही करने और लाइन हाज़िर कर दिया गया।
जनसुनवाई में 50 फरियादियों को बुलाया गया था
खनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय ने पुलिस लाइन में जनसुनवाई आमने सामने अभियान की शुरुवात की। जिसमे 50 फरियादियों को बुलाया गया साथ ही लंबित मामलों की विवेचना कर रहे सभी विवेचनाधिकारियों को भी बुलाया गया। जिसमें कमिश्नर के साथ जेसीपी क्राइम नीलाब्जा चौधरी, जेसीपी लां एंड आर्डर नवीन अरोड़ा सहित सभी डीसीपी, एसीपी भी पहुँचे।खुद कमिश्नर सुजीत पाण्डेय ने सभी फरियादियों और उनके मामलो की विवेचना कर रहे विवेचनाधिकारियों को एक दूसरे के सामने बैठा मामले की प्रगति रिपोर्ट चेक की। जहां कई मामलों में फरियादियों ने विवेचना कर रहे अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। जिसके बाद कमिश्नर ने जहां इन्हें हिदायत दी तो वही कुछ पर कार्यवाही कर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया।
लखनऊ पुलिस ने कमिश्नर सुजीत पांडेय बताया कि, सभी विवेचनाओं को जल्द पूरा करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए गए हैं। इस अभियान के तहत अब प्रति माह लंबित मामलों की मैं ख़ुद और तमाम सीनियर अधिकारी मॉनिटरिंग करेंगे और लापरवाही पर जिम्मेदार विवेचनाधिकारियो के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। आज की इस जनसुनवाई में 50 में से 48 फरियादी शामिल हुए थे।दो चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया हैं।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment