Featured Posts

Breaking

Wednesday, 5 February 2020

अयोध्या के रौनाही में मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन दी जाएगी,

अयोध्या के रौनाही में मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन दी जाएगी, 

रामलला विराजमान से 25 किलोमीटर दूर है ये जगह

 संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राम मंदिर बनाने के लिए ट्रस्ट की घोषणा के कुछ घंटे बाद यूपी कैबिनेट ने भी मस्जिद के लिए जमीन देने का ऐलान कर दिया है। रामलला विराजमान से 25 किलामीटर दूर अयोध्या के रौनोही गांव में मस्जिद के लिए जमीन सुन्नी वक्फ बोर्ड को दी गई।

 यह जगह पंचकोसी परिक्रमा की परिधि से भी काफी दूर है। 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले में फैसला सुनाते हुए 90 दिन में मंदिर के लिए ट्रस्ट बनाने तथा मस्जिद के लिए अयोध्या में पांच एकड़ जमीन देने का आदेश दिया था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 18 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है।सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि अयोध्या में सुन्नी वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ जमीन रौनाही में देने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है। बैठक में बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, कानपुर, झांसी, प्रयागराज, चित्रकूट, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, वाराणसी, मिर्जापुर व अयोध्या में साइबर क्राइम पुलिस थाने बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

बैठक में आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा एकमुश्त समाधान योजना को भी हरी झंडी दी है। यूपी सहकारी चीनी मिल्स संघ की चीनी मिलों द्वारा यूपी सहकारी बैंक व जिला सहकारी बैंकों से उपलब्ध कराई जाने वाली नगर साख सीमा की सुविधा पर दी गई शासकीय गारंटी पर गांरटी शुल्क माफ किया है।

पीएम मोदी ने राम मंदिर ट्रस्ट बनाने की घोषणा की

अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के 9 नवंबर के फैसले के 88 दिन बाद सरकार ने राम मंदिर बनाने के लिए ट्रस्ट की घोषणा कर दी। इसमें 15 सदस्य होंगे। बुधवार को दिल्ली चुनाव से ठीक 3 दिन पहले और कैबिनेट के फैसले के फौरन बाद प्रधानामंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे। वहां लोकसभा में उन्होंने प्रश्नकाल से पहले ट्रस्ट बनाए जाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का नाम ‘श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र’ होगा। इसी के साथ केंद्र सरकार ने अपने कब्जे की 67.703 एकड़ जमीन भी ट्रस्ट को सौंप दी है। यह पूरा इलाका मंदिर क्षेत्र होगा।

अयोध्या के रौनाही में मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन दी जाएगी,
यूपी कैबिनेट की बैठक में सीएम योगी, उनके बगल में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा व अन्य मंत्री।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I