Featured Posts

Breaking

Wednesday, 5 February 2020

कन्नौज में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में पलटी,

कन्नौज में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में पलटी, 

एक परिवार के 3 बच्चों व दो महिलाओं की मौत

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गंगा नहर
में उतर गई। जिससे कार सवार सभी लोग डूब गए। हादसे के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित करते हुए राहत बचाव कार्य शुरू किया।

लेकिन एक परिवार के तीन बच्चों समेत पांच की मौत हो गई। तीन लोगों को नहर से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। अभी एक बच्चे का पता नहीं चला है, उसकी तलाश जारी है। मृतकों में दो महिलाएं व तीन बच्चे शामिल हैं। कार में कुल नौ लोग सवार थे।



यह हादसा कन्नौज जिले के उमर्दा क्षेत्र के चटोरा पुर गांव के सामने का है। बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कार सवार नौ लोग गोदभराई रस्म में ठठिया से छिबरामऊ जा रहे थे। लेकिन चटोरापुरा गांव के समीप कार अनियंत्रित हो गई और नहर में जा गिरी। कार के शीशे लॉक थे, इसिलए लोग बाहर नहीं निकल सके। कार नहर में डूब गई। हादसे के बाद लोग मौके पर पहुंचे और राहत बचाव में जुट गए।

ग्रामीणों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। लेकिन दो महिलाओं व तीन बच्चों की मौत हो चुकी थी। जबकि तीन लोगों की सांसें चल रही थीं। उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। एक बच्चे का शव अभी मिला नहीं है। तलाश अभी जारी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कार में कुल 9 लोगों के सवार होने की जानकारी सामने आई
कन्नौज में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में पलटी,
नहर में डूबी कार।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I