शूटर का खुलासा, सलमान को मारने ली थी 30 लाख की सुपारी
एनकाउंटर में गिरफ्तार शक्ति नायडू गैंग के शूटर रवि भूरा ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि उसने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के दफ्तर से 8 करोड़ रु. लूटे थे।
साथ ही राजस्थान के गैंगस्टर संपत मेहरा के साथ मिलकर सलमान खान को मारने 30 लाख रु. की सुपारी भी ली थी। 5 जनवरी 2018 को जोधपुर कोर्ट में पेशी के दौरान गैंगस्टर लारेंस विश्नोई ने सलमान को मारने की धमकी दी थी। मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि उसके दावाें की जांच की जा रही है।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment