रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- डिफेंस सेक्टर में दुनिया का बड़ा डेस्टिनेशन बनेगा उत्तर प्रदेश

रक्षामंत्री व लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फरवरी माह में होने वाले डिफेंस एक्सपो-2020 की तैयारियों के संबंध में रविवार को राजधानी में संयुक्त प्रेसवार्ता की।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- डिफेंस एक्सपो एक बड़ा इवेंट है। आज तक जितने भी एक्सपो भारत में हुए हैं, उनसे भी बड़ा एक्सपो इस बार लखनऊ में होगा।बहुत से इन्वेस्टर लखनऊ आएंगे।
साथ ही वो उन जगहों पर भी जाएंगे, जहां वे इन्वेस्ट करेंगे।उत्तर प्रदेश डिफेंस सेक्टर में देश का ही नहीं, विश्व का सबसे बड़ा डेस्टिनेशन बनेगा।
सिंह ने कहा- पूरी मजबूती के साथ एक्सपो की तैयारी चल रही है।लखनऊ में एक्सपो 200 एकड़ से अधिक जमीन पर हो रहा है। अब तक 900 से अधिक इन्वेस्टर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है।एक्सपो उत्तर प्रदेश के लिए हिस्टोरिकल इवेंट होगा।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा- हमने कई बड़े आयोजन उत्तर प्रदेश में किए हैं, जो कि सफलतम आयोजन के रूप में माना गया है।कुम्भ, अप्रवासी भारतीय दिवस, इन्वेस्टर समिट जैसे सफल आयोजन हमने उत्तर प्रदेश में किए हैं।डिफेंस सेक्टर के लोए उत्तर प्रदेश की पालिसी देश की सबसे अच्छी पालिसी में एक है।एक्सपो के लिए कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। एक्सपो से प्रदेश और देश को बड़ा लाभ होगा।source https://www.bhaskar.com
No comments:
Post a Comment