Featured Posts

Breaking

Wednesday, 15 January 2020

अस्पताल के कर्मचारियों ने गर्भवती महिला की नसबंदी कर दी

अस्पताल के कर्मचारियों ने गर्भवती महिला की नसबंदी कर दी

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद शुरू हुई जांच

अस्पताल के कर्मचारियों ने गर्भवती महिला की नसबंदी कर दी

जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि डॉक्टरों ने एक गर्भवती महिला की ही नसबंदी कर दी।

इस मामले का उस समय खुलासाहुआ जब महिला ने जांच कराई। महिला के पति ने इस संबंध में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से शिकायत कर मुआवजे की मांग कर दी है। अब सीएमओ से लेकर स्वास्थ्य महकमा मामले में अपना पल्ला झाड़ने में लगा है।

जिले के सीएमओ डॉ सुरेंद्र कुमार रावत का कहना है कि जिले के कछौना ब्लॉक केएक गांव की महिला है, जिसकी 23 दिसंबर को नसबंदी हुई थी उसका कहना है कि वह पहले से गर्भवती थी और उसकी नसबंदी कर दी गई।

महिला की शिकायत के बाद जांच शुरू

सीएमओ ने कहा कि कोई भी केस हमारे यहां आता है तो हिस्ट्री ली जाती है। पूरी जांच की जाती है। अगर जांच में प्रेगनेंसी निकलती है तो नसबंदी नहीं की जाती है। हर महिला के साथ यही प्रक्रिया अपनाई जाती है। इस मामले में महिला की जो शिकायत है उस पर पूरी जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।source https://www.bhaskar.com

हरदोई महिला चिकित्सालय (फाइल फोटो)



No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I