Featured Posts

Breaking

Wednesday, 15 January 2020

हत्या के 9 दिन बाद गौरव चंदेल की कार गाजियाबाद में बरामद

हत्या के 9 दिन बाद गौरव चंदेल की कार गाजियाबाद में बरामद

हत्यारों ने तोड़ दिया था नंबर प्लेट, गेट पास से हुई पहचान

हत्या के 9 दिन बाद गौरव चंदेल की कार गाजियाबाद में बरामद

सात दिन पहले ग्रेटर नोएडा के वेस्ट में बदमाशों ने गुडगांव की एक कंपनी के मैनेजर गौरव चंदेल की लूटपाट के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है।

मंगलवार रात गौरव की कार गाजियाबाद के मसूरी इलाके में बरामद हुई। ;यह घटनास्थल से करीब 40 किमी दूर है।कार से नंबर प्लेट गायब मिला। शीशे पर लगे गेट पास से पुष्टि हुई कि, ये कार गौरव चंदेल की है। पुलिस फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। कार के जरिए पुलिस हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।



गाजियाबाद सदर सीओ अंजुम जैन ने कहा- कार के बाबत नोएडा पुलिस से संपर्क किया गया। दोपहर में एसएसपी गाजियाबाद और डॉग स्क्वायड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम यहां पहुंची और गाड़ी की जांच कर रही है। गाड़ी के साथ गौरव चंदेल का लैपटॉप बैग, आईडी, मोबाइल भी गायब थे। हालांकि यह सब चीजें कार में नहीं है। इनकी भी तलाश की जा रही है।

गुड़गांव से लौटते वक्त हुई थी वारदात

नोएडा में गौर सिटी में रहने वाले गौरव चंदेल को छह जनवरी की रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी और उनकी कार व अन्य सामान लूट लिया था। अगली सुबह गौरव चंदेल का शव गौर चौक से पहले क्रिकेट ग्राउंड के पास बरामद हुआ था।


चंदेल के घर वालों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया था। इसी मामले को लेकर मेरठ जोन के आईजी आलोक कुमार ने बीते शुक्रवार को गौरव के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

आरोप- पुलिस ने त्वरित कार्रवाई नहीं की

गौरव हत्याकांड में पुलिस अब तक 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। लेकिन अभी तक कोई पुख्ता सुराग हाथ नहीं लगा है। वहीं, गौरव के घर वालों का आरोप है कि पुलिस ने कोई त्वरित कार्रवाई नहीं की। 102 नंबर पर कॉल करने के बाद पीसीआर पहुंची। लोगों ने यथार्थ हॉस्पिटल में फोन कर एंबुलेंस मंगाई। लेकिन अस्पताल में गौरव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

मायावती व प्रियंका ने उठाए थे सवाल

गौरव चंदेल की हत्या के मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए यूपी की कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया था। प्रियंका ने टि्वट कर लिखा था- 'प्रबंधक के पद पर काम करने वाले गौरव चंदेल जी की नोएडा में अपराधियों ने हत्या कर दी थी।


लूट-पाट के बाद हुई हत्या में सरकार की कार्रवाई अभी तक ढीली-ढाली ही है। नोएडा जैसे लोकेशन पर अगर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं तो पूरे यूपी में क्या स्थिति होगी?' उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'गौरव चंदेल जी के परिवार को न्याय जल्द से जल्द मिलना चाहिए।'

वहीं, बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर लिखा, 'नोएडा में गौरव चंदेल की हत्या के मामले में भी लीपापोती व सरकारी उदासीनता के कारण वहां पूरे क्षेत्र में जन आक्रोश लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यूपी सरकार खासकर अपराध-नियंत्रण व कानून-व्यवस्था के मामले में इस प्रकार की लापरवाही को छोड़कर जनहित पर समुचित ध्यान दे तो यह बेहतर होगsource https://www.bhaskar.com
गाजियाबाद के मसूरी इलाके में एक मकान के बाहर खड़ी मिली कार।
कार के साथ गौरव चंदेल। - फाइल



No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I